
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इनमें गोंदा मंडल, कांटा टोली, के विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही चौका में महिला संवाद सह सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
सेठ ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस और झामुमो की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है उनके मुख्यमंत्री से लेकर उनके अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। झारखंड में बिना पैसे का कोई काम नहीं हो पा रहा है। बिजली हो ,बेरोजगारी हो ,महिला पर अत्याचार हो, कानून व्यवस्था सभी ध्वस्त है।
महिलाओं को नरेंद्र मोदी ने दिया सम्मान : गीता कोड़ा
सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि महिलाओं को किसी ने सम्मान दिया है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी जो भी कार्य करते हैं वह महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर कार्य कर रहे हैं । चाहे उज्ज्वला योजना हो ,हर घर जल हो ,स्वयं सहायता समूह हो ।
उन्होंने कहा कि मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा किया। महिला सम्मान के साथ अपना रोजगार कर अपना परिवार चल रही हैं और स्वावलंबी बन रही है। यह नरेंद्र मोदी की ही देन है आज महिला गांव के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज गांव में मुखिया हो सरपंच हो, ग्राम पंचायत हो ,ग्राम सेवक , के पद पर महिलाएं गांव का नेतृत्व कर रही है और गांव के विकास में अहम फैसला ले रही हैं यह मोदी की देन है।
