रांची। रांची सदर अस्पताल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सदर अस्पताल को पीडियाट्रिक केयर में बेहतर सुविधा देने के लिए मुस्कान अवार्ड दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रांची सदर अस्पताल मुस्कान अवार्ड प्राप्त करने वाला पहला अस्पताल है। दावा किया गया कि इससे पहले झारखंड में किसी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को नहीं मिला है। डॉ प्रभात ने बताया कि इससे मिलने वाली राशि को पीडियाट्रिक विभाग की बेहतरी में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले केंद्र की टीम असेसमेंट के लिए आई थी। उन्होंने असेसमेंट में सदर अस्पताल को 100 में से 96.61 प्रतिशत स्कोर दिया।एसएनसीयू का स्कोर 98 फीसदी, पीडियाट्रिक वार्ड का 97.96 और पीडियाट्रिक ओपीडी को 93.64 प्रतिशत स्कोर मिला। उन्होंने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य बच्चों को इलाज के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और चाइल्ड फ्रेंडली सेवाएं उपलब्ध कराना है।पीडियाट्रिक बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी: डॉ विमलेश सिंहसदर अस्पताल के डीएस डॉ विमलेश सिंह ने बताया कि पीडियाट्रिक विभाग में 24 बेड है, जिसे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम जगह की तलाश कर रहे हैं। अगर, सदर अस्पताल परिसर में ही कोई बेहतर स्पेस मिल जाता है तो उसमें पीडियाट्रिक वार्ड का विस्तार किया जाएगा। डॉ विमलेश ने सदर अस्पताल की इस उपलब्धि का श्रेय सदर अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मियों और पारामेडिकल कर्मचारी को दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version