शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की कर रहे हैं मांग


रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष उत्तम यादव को रांची पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें फांसी पर लटकने से पहले ही सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सुबह-सुबह उत्तम यादव को घर से उठाया है। फिलहाल, उत्तम यादव को सुखदेवनगर थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

बता दें कि 23 मार्च को शहीद दिवस के दिन उत्तम ने फांसी पर लटकने का ऐलान किया था। राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन शहीद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा रांची में स्थापित किये जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

इसे लेकर पिछले दिनों वे राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी कर रहे थे। परंतु आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें धरना स्थल खाली करा दिया था। उत्तम यादव ने पिछले साल संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी।

संगठन ने मोरहाबादी में प्रतिमा खड़ा भी कर दिया था, पर स्थापना की पूर्व रात्रि रांची जिला प्रशासन ने इसे हटवा दिया था। उस रात जिला प्रशासन और राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के सदस्यों के बीच बकझक भी हुई थी।

हालांकि प्रशासन ने आश्व्सत किया था कि जल्द ही नियमानुकूल तरीके से प्रतिमा की स्थापना की जायेगी, लेकिन इस ओर सरकार के तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

इससे नाराज होकर संगठन के सदस्य उत्तम सिंह के नेतृत्व में राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। इसी दौरान उत्तम सिंह घोषणा की थी कि यदि 23 मार्च तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना नहीं की गयी, तो वह शहीद दिवस के दिन फांसी पर लटक जायेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version