
रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के बैनर तले गुरुवार को रांची स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में भव्य शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के भाई-बंधु हुए शामिल। कार्यक्रम की शुरूआत एक लघु डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि शस्त्र पूजन क्यों आवश्यक है और शस्त्रों की पूजा परंपरागत रूप से क्यों की जाती है। इस डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित जनों को समाज की परंपरा और शस्त्र पूजन की महत्ता से अवगत कराया।
अपराजिता और शमी पौधे की पूजा हुयी। कार्यक्रम के यजमान के रूप में अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह ने समाज के लोगों द्वारा लाए गए शस्त्रों का पूजन पंडितों ने विधिपूर्वक कराया।
समारोह में सभी राजपूत भाइयों का पारंपरिक रीति से तिलक एवं केसरिया पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से जय भवानी, जय दुर्गे के जयघोष के साथ समाज की एकता, परंपरा और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि सुख-दुख, हर परिस्थिति में समाज के लोग एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और जब-जब आवश्यकता होगी, तब-तब समाज हर वर्ग के हित एवं संरक्षण हेतु आगे आएगा।
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित : मनीष सिंह, शिवाजी सिंह, विजेन्द्र सिंह, राम सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल राजपूताना कल्याण न्यास), राजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह,विनोद कुमार सिंह, विनोद सिंह, रंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह,डॉ. दिलीप सिंह,डॉ. विनीत राज, सुजीत सिंह, प्रकाश सिंह, विजय सिंह,कर्नल वीरेन्द्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजपूताना कल्याण न्यास),संजीत सिंह (भोजपुर), बिपिन कुमार सिंह के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थि थे।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण शिवाजी सिंह ने दिया तथा समापन भाषण विजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राम सिंह द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
