माता के मनोहारी श्रृंगार के लिए दुर्गाबाड़ी को मिला सम्मान

एबीकेम, झारखण्ड की ओर से “सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल सम्मान-2026” का आयोजन

रांची। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर एबीकेएम, झारखंड की ओर से “सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल पुरस्कार-2026” का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के दर्जनों पूजा पंडालों को शामिल किया गया। पुरस्कारों की श्रृंखला में श्री रामलला पूजा समिति ( जिला स्कूल, शहीद चौक ) को सर्वश्रेष्ठ पंडाल घोषित किया गया।

उक्त पंडाल की बेजोड़ आंतरिक एवं बाहरी सज्जा के लिए प्रथम पायदान पर रखा गया। इसके अलावा चंद्रशेखर आज़ाद श्री दुर्गापूजा समिति को उत्कृष्ट पंडाल सह सज्जा, बिहार क्लब पूजा समिति को सर्वश्रेष्ठ विद्युत सज्जा और दुर्गा बाड़ी ( मेन रोड ) को माता के श्रृंगार के लिए पुरस्कृत किया गया।

पंडालों के पुरस्कार वितरण समारोह में महासभा के मुकेश कुमार, डॉ. सी. बी. सहाय जी, राजेश सिन्हा, सुशील लाल, गुप्तेश्वर शंकर, रवि कुमार, पंकज पीयूष, आरती सिन्हा, नीतू सिन्हा, प्रीति सिन्हा, इंदु पराशर, सदन सिन्हा, सजल सहाय, अजय सिन्हा, प्रियांशु समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version