जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया अलायंस के पास कोई चेहरा ही नहीं है। जब उनसे पूछो तो वे कहते हैं कि हम बारी-बारी से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। चार सौ पार का नारा लगाया। यदि राहुल बाबा की सरकार बनती है तो भारत को दो टुकड़ों में बांटना चाहते हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मड़ियाहु क्षेत्र के रामलीला मैदान में 1.40 बजे पहुचे। मछलीशहर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बी.पी. सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.।

अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और राम भक्तों के लिए मंदिर बनाने वालों का चुनाव है।अमित शाह ने कहा कि इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं।अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता खडगे के पाकिस्तान और एटम बम वाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें डराते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। पीओके मत मांगो। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हम भाजपा वाले हैं, पीओके भारत का है, भारत का रहेगा और हम पीओके को प्राप्त करके रहेंगे।अमित शाह ने इंडिया अलायंस के पीएम फेस को लेकर भी हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि अलायंस के पास कोई चेहरा ही नहीं है. जब उनसे पूछा जाता है आपका प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन है? तो वो कहते हैं कि हम बारी-बारी से बन जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इतना बड़ा देश चलाने के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए।तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मुसलमानों का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल , जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्र आदि उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version