पटना। बिहार में अब बुजुर्गों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही पैथोलॉजी, ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी की सुविधा ले सकेंगे। इमरजेंसी के समय घर पर ही डॉक्टर इलाज करेंगे और नर्सिंग सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान उद्देश्य के तहत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। सीएम ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। सरकार ने सात निश्चय के तहत लोगों का जीवन आसान करने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। नीतीश ने एक क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है, जिसे स्कैन कर लोग अन्य सुविधाओं को लागू करने का सुझाव सरकार को दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 24 नवंबर को राज्य में जब से उनकी सरकार सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर ही है। हर समाज के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन यापन करें, इसके लिए सरकार ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं
नर्सिंग सहायता की सुविधा
घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा
ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी जांच की सुविधा
फिजियोथेरेपी की सुविधा
आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version