पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मतदान के बाद कहा कि प्रत्याशियों से मिले फीडबैक से यह विश्वास पक्का हुआ है कि एनडीए को 2010 से अधिक सीटें आएंगी। संजय झा ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, किसान भाइयों, युवा साथियों सहित सभी जागरूक मतदाताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

नीतीश के सुखद कार्यों का परिणाम: संजय ने कहा कि बिहार की आधी आबादी के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का सुखद परिणाम गुरुवार को सभी 121 विधानसभा क्षेत्रों में दिखा।

सभी बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं और माताओं-बहनों ने प्रदेश में शांति, सुरक्षा, समृद्धि तथा सुशासन के लिए मतदान किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version