
नई दिल्ली। वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय सिनेमा में फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष आर्टिकल 370 ने सबसे बड़ा सम्मान हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म की निर्माता जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज हैं, जबकि इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है।नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में फीचर फिल्म की श्रेणी के चयन कमेटी के अध्यक्ष जयराज ने बताया कि अभिनय श्रेणी में ममूटी को मलयालम फिल्म ब्रमायुगम और कार्तिक आर्यन को हिंदी फिल्म ह्यचंदू चैंपियनह्ण के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार दिया गया। वहीं यामी गौतम को आर्टिकल 370 में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का सम्मान मिला। निर्देशन के क्षेत्र में रणदीप हुड्डा ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीतकर शानदार शुरूआत की। वहीं, तमिल फिल्म ह्यअमरनह्ण के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।मनोरंजन और तकनीकी उत्कृष्टता की श्रेणियों में भी कई चर्चित फिल्मों ने बाजी मारी। ह्यकल्कि 2898 एडी को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि इसी फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का सम्मान भी जीता। पुष्पा: द रूल पार्ट-2 को सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला। भूल भुलैया 3 को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, स्त्री 2 को गीत आज की रात के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, और ह्यमहाराजाह्ण को सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।अन्य प्रमुख पुरस्कारों में कैप्टन मिलर को राष्ट्रीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला, जबकि 35 चिन्ना कथा काडु को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म चुना गया।पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष जयराज, गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष असीम सिन्हा और सिनेमा लेखन जूरी के अध्यक्ष ए. चंद्रशेखर ने नई दिल्ली में की। इस अवसर पर संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ. अजय नागभूषण एम.एन. तथा प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा भी उपस्थित रहे।




