रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को परिवार के साथ रांची के श्यामली कॉलोनी स्थित जेवीएम स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही वे पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो सभी मतदाता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ श्यामली कॉलोनी के जेवीएम स्कूल के बूथ नंबर 318 पर मतदान किया। हालांकि, मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मतदान केंद्र पर अन्य मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version