Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर घटा सोना आयात बिल : कैट

    November 22, 2026

    झारखंड पुलिस के जांबाज होंगे पदक से सम्मानित, IPS से दारोगा और जवान तक के नाम शामिल

    November 22, 2026

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर घटा सोना आयात बिल : कैट
    • झारखंड पुलिस के जांबाज होंगे पदक से सम्मानित, IPS से दारोगा और जवान तक के नाम शामिल
    • पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत
    • निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार
    • बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  
    • पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, गले मिलकर किया अभिवादन
    • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम
    • ‘अंतिम प्रणाम मां…’ मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी, सोशल मीडिया पर साझा किया मार्मिक संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर
    India

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    News MaatiBy News MaatiSeptember 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। एक तरफ जहां यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध नए सिरे से भड़क रहा है और पिछले साढ़े चार वर्षों से चल रहे इस युद्ध को समाप्त करने की वैश्विक स्तर पर कोई कोशिश भी नहीं हो रही है, तब भारत कूटनीतिक पहल करने के लिए आगे आया है। पिछले सप्ताह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने अंतहीन युद्ध का अंत करने की बात कही थी। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में पहले विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ विस्तार से बात की और उसके बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इन दोनों के साथ बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषका व इसे समाप्त करने के मुद्दे ही प्रमुख रहे। वैसे इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कुछ अन्य आयामों, राष्ट्रपति जेलेंस्की की भारत यात्रा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ं जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत अगर किसी तरह की मदद कर सकता है, तो इसके लिए तैयार है। विदेश मंत्री सिबिहा के साथ हुई बैठक में यह हमारी चर्चा का सबसे अहम पक्ष रहा। हमने इससे जुड़े कुछ अन्य विशेष मुद्दों पर भी बात की है। जैसे काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का मुद्दा।

    दुर्भाग्य से जो हमले हुए हैं, उनमें वाणिज्यिक जहाजों पर काम करने वाले भारतीय भी हताहत हुए हैं। जहाजों पर हो रहे हमलों से कई विकासशील व कम विकसित देशों पर काफी असर पड़ रहा है। इससे ईंधन, उर्वरकों और खाद्यान्न की कमी महसूस की जा रही है। इस बारे में भी हमारे बीच चर्चा हुई है। सनद रहे कि इसी सप्ताह काला सागर में एक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक मारा गया है, जबकि एक अन्य भारतीय के घायल होने की सूचना है।

    कूटनीतिक गलियारों में जयशंकर की कीव यात्रा को रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने को लेकर भारत की तरफ से तीन चरणों में की गई कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पहले चरण में जयशंकर ने रूस की 24 अगस्त को यात्रा की थी। इसके बाद बिश्केक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता हुई। तीसरे चरण में जयशंकर की कीव यात्रा है। अभी यह साफ नहीं है कि भारत की कोशिशों का कोई असर हुआ है या नहीं। लेकिन, रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त कराने की यह वर्तमान में एकमात्र वैश्विक कोशिश है। पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से अमेरिका का पूरा ध्यान उसी तरफ है। यूरोपीय देश भी साढ़े चार वर्षों की युद्ध की मार से पस्त हैं और उनकी तरफ से कोई नई कोशिश होती नहीं दिख रही है। जयशंकर से मिलने के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा-हम इस अन्यायपूर्ण युद्ध को समाप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के प्रति आभारी हैं। यह निश्चित रूप से युद्ध का समय नहीं होना चाहिए। शांति की आवश्यकता है। यह भारत की स्पष्ट स्थिति है।

    पुतिन ने शांति समझौते की संभावना जताई : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते तक पहुंचने की संभावना है, जबकि यूक्रेन ने शांति प्रयासों में नई पहल की उम्मीद जताई। रूस के सुदूर पूर्व में एक आर्थिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका और चीन सहित कई देश शांति समझौते का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस समस्या का अंतत: समाधान संघर्ष में शामिल देशों-रूस और यूक्रेन को ही करना होगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम उन सभी लोगों के आभारी हैं, जो किसी समझौते तक पहुंचने में योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। क्या इसकी कोई संभावना है? मेरी नजर में हां, है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026

    कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंबा प्रसाद की सचिव पद से छुट्टी, प्रणव झा को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    November 20, 2026

    गुंडों को ढूंढकर ऐसी सजा देंगे, कई पीढ़ियां याद रखेंगी, सपा के रोड शो में नाबालिग की मौत पर भड़के योगी

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026856
    Don't Miss
    Blog

    पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर घटा सोना आयात बिल : कैट

    By News MaatiNovember 22, 202610

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील का…

    झारखंड पुलिस के जांबाज होंगे पदक से सम्मानित, IPS से दारोगा और जवान तक के नाम शामिल

    November 22, 2026

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सात महीने में 16.46 अरब डॉलर घटा सोना आयात बिल : कैट

    November 22, 2026

    झारखंड पुलिस के जांबाज होंगे पदक से सम्मानित, IPS से दारोगा और जवान तक के नाम शामिल

    November 22, 2026

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.