रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर झारखंड को जेएमएम द्वारा दी गई तीन बीमारियों लव जिहाद, लैंड जिहाद व जॉब जिहाद से आरोग्य प्रदान करने की कामना की। इसके अतिरिक्त ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि कर युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर चर्चा की व उन्हें मोदी सरकार द्वारा धरतीआबा की स्मृति में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी व समस्त प्रदेश वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी है। आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है लेकिन मेरी कामना है कि बाबा बैद्यनाथ हमें उस बीमारी से मुक्ति दिलाएं जो भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड को लगी है। जेएमएम के संरक्षण में लैंड जिहाद, लव जिहाद की और जॉब जिहाद की बीमारी के जरिए जमीन और जनसंख्या दोनों का संतुलन बिगाड़ा जा रहा है।

घुसपैठिए आदिवासियों के रोजगार पर भी कब्जा कर रहे हैं और हमारी कामना है कि हम इन घुसपैठियों की बीमारी से मुक्ति पाएं जो यहां के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। झारखंड को अगर आगे बढ़ाना है, तो सबसे पहले घुसपैठियों से मुक्ति पाना है। और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्ति सिर्फ़ भारतीय जनता पार्टी ही दिला सकती है, क्योंकि जेएमएम और कांग्रेस वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की हितैषी व उनको पालने-पोसने वाली पार्टी है। झारखंड की जनता ने भ्रष्टाचार की मलाई खाने वाली हेमंत सरकार की विदाई तय है। जेएमएम का मतलब जस्ट, मनी मशीन है और राज्य की जनता इस लुटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त होकर इन्हें हटाने और भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version