
दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियों, नई उम्मीदों और समृद्धि की कामना लेकर आता है। रविवार, 8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, तो कुछ के लिए परिवार, करियर और रिश्तों के लिहाज से अच्छे संकेत हैं। हालांकि, कुछ राशियों को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, दिवाली का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।



मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिवाली का दिन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। धन संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार के संकेत हैं। महिलाओं को भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा। सामाजिक और सामूहिक कार्यक्रमों में सहयोग की भावना के साथ हिस्सा लेने से संबंध बेहतर होंगे।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद मुलाकातों और पारिवारिक मेलजोल से भरा रह सकता है। किसी कार्यक्रम को लेकर बनाई गई योजनाओं में व्यावहारिकता बनाए रखना बेहतर होगा। बेवजह के विवाद और तनाव से दूर रहें। बातचीत में विनम्रता बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है। कला और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार और परिचितों को खुश रखने के प्रयास सफल हो सकते हैं। हालांकि, त्योहार की खरीदारी और अन्य जरूरतों पर अनुमान से अधिक धन खर्च होने की आशंका है। बजट का ध्यान रखें।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए दिन रिश्तों और करियर दोनों लिहाज से सकारात्मक रह सकता है। अपनों के प्रति विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क बेहतर होने और उनके सहयोग से काम आसान होने के संकेत हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं। अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन खर्च में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को अपने काम समय पर पूरे करने पर ध्यान देना होगा। अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। परिवार में माता-पिता के विचारों से असहमति हो सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य और समझदारी बनाए रखें।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने का दिन है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है और नेतृत्व क्षमता को पहचान मिलेगी। प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को परिवार और करीबी लोगों के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी होगी। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में शांति और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता के लिए प्रयास जारी रखने होंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
धनु
धनु राशि वालों के लिए दिवाली का दिन सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता लेकर आ सकता है। किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन और पूंजी बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नई वस्तु खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है।
मकर
मकर राशि के जातकों को कामकाज के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और आराम के लिए भी समय निकालें। संतान से जुड़े मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ परिस्थितियों में कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में नए बदलाव के संकेत हैं। कारोबार में नई योजनाओं और विचारों पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है। माता-पिता का सहयोग और उनका सकारात्मक व्यवहार आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में मददगार साबित हो सकता है।
मीन
मीन राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। छोटी यात्राएं लाभदायक और सफल रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। विवादित मामलों को अनावश्यक तूल देने से बचें और त्योहार का आनंद परिवार के साथ लें।

