गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के अंबुवा गांव निवासी 22 वर्षीय सहजाद अंसारी को पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन गोली के साथ लोहरदगा रोड स्थित बस स्टैंड से धर दबोचा। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा रोड में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में किसी अपराध की नियत से घूम रहा है।

तत्काल एक टीम का गठन करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा और तीन गोली बरामद हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि वर्ष 2021 में गुमला शहर के रोड में हुए फायरिंग कांड में वह आरोपित है। छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अंकित राज के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे। वहीं प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version