दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी। 15 यात्रियों की मौत और कई घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव टीम मौके पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दार्जिलिंग के पास हुआ।घटना स्थल, न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठी और उसने सामने खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है, जो फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद कर रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।मुख्यमंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version