मुंबई। घर-घर के चहेते गौरव खन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिग बॉस 19 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शांत रणनीति, समझदारी भरे फैसलों और मजबूत खेल से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि फिनाले में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फिनाले नाइट में जब होस्ट सलमान खान ने विजेता का नाम घोषित किया, तो उनके फैंस बेहद खुश हो गए।

इससे पहले, तान्या मित्तल ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो गई थी। इसके साथ ही गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे शो के टॉप थ्री प्रतिभागी थे। फिनाले की शुरुआत फाइनलिस्टों द्वारा घर में बिताए गए समय को याद करने और अपने पसंदीदा कोने में एक खास नोट लिखने के साथ हुई थी। फिर होस्ट सलमान खान की एंट्री हुई और बिग बॉस 2025 के पूर्व प्रतियोगियों का आगमन हुआ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version