रांची। रांची के धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।अपराधी इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारी है। घायल अवस्था में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी एक पिस्टल भी छोड़कर फरार हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक गोली लगने के बाद वेद प्रकाश कुर्सी से नीचे गिर गए। गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें एचईसी क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं आसपास के लगे सीसीटवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी एक पिस्टल भी छोड़कर फरार हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस वेद प्रकाश के परिजनों से भी मामले में जानकारी हासिल करने में जुटी है।

छाती और गर्दन में गोली लगने के कारण हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश को छाती और गर्दन में गोली लगी है। जिसके कारण उनकी हालत काफी गंभीर है। जिस जगह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, वो भीड़ वाला इलाका है। अपराधियों की ओर से छोड़े गए हथियार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इससे पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version