Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना में चार लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी साजिश

    September 2, 2026

    राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में तीन अफसर; ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले

    September 2, 2026

    मिट जाएगा नामोनिशान… ट्रंप ने ईरान को दी सबसे बड़े हमले की चेतावनी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना में चार लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी साजिश
    • राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में तीन अफसर; ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले
    • मिट जाएगा नामोनिशान… ट्रंप ने ईरान को दी सबसे बड़े हमले की चेतावनी
    • बोकारो में तैनात डीएसपी के खिलाफ रांची में प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
    • शरीर का बलिदान दे रहा हूं, रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार का सुसाइड नोट बरामद
    • टोटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गिरे हुए 35 हजार लौटाए
    • रामगढ़ में सक्रिय हैं 1971 अपराधी, 258 का डिजिटल प्रोफाइल पोर्टल पर अपलोड
    • थानों में CCTV न लगाने पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त: DGP को थमाया ‘कारण बताओ’ नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नीट प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR होंगी रद्द,CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    India

    नीट प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR होंगी रद्द,CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

    News MaatiBy News MaatiSeptember 1, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली और चार राज्यों (असम, महाराष्ट्र, बंगाल और बिहार) में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 2873 आपराधिक इतिहास वाले लोगों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने की इजाजत दी है। यह एफआईआर 20 से 25 जुलाई के बीच दर्ज की गई थी। इस मामले में चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की। दरअसल, दिल्ली पुलिस के अलावा चार राज्य सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को आर्टिकल 142 के तहत रद्द करने की गुहार लगाई थी। इस पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।

    सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें तीन बातों पर भरोसा दिया गया था। पहला भरोसा यह था कि जिन छात्रों पर एफआईआर लगाई गई है, उसे वापस लिया जाएगा और कोई भी इन एफआईआर को आगे नहीं बढ़ाएगा।
    दूसरा भरोसा यह था कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हुई घटनाओं के लिए कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं होगी। एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट से अपील की कि यही आदेश उन सभी राज्यों के लिए भी लागू हो, जो कोर्ट नहीं आए हैं।

    तीसरा भरोसा मुआवजे को लेकर था। एसजी तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस भरोसे पर कायम है और जिन छात्रों ने सुसाइड किया है, उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग राज्य सरकारों और स्टेकहोल्डर्स से सलाह करके तौर-तरीके तय करने होंगे। उन्होंने इसके लिए कोर्ट से तीन महीने का समय मांगा। कोर्ट में मौजूद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सीजेपी ने 5 सितंबर को होने वाला आंदोलन वापस ले लिया है। सौरव दास ने पार्टी का स्टेटमेंट पढ़ते हुए कहा, “सीजेपी के को-कन्वीनर के तौर पर, मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के सकारात्मक भरोसे और आज की ज्यूडिशियल सैंक्टिटी को देखते हुए, और इस कोर्ट के ऑर्डर को देखते हुए, सीजेपी 5 सितंबर को मार्च का कॉल वापस लेना सही समझता है और आज के ऑर्डर का पालन करने की उम्मीद करता है। मैं इस फैसले के लिए कोर्ट को और दोनों तरफ के वकील, सॉलिसिटर जनरल को उनकी कोशिशों के लिए भी धन्यवाद देता हूं।” कोर्ट ने सौरव दास का बयान दर्ज कर लिया है।
    एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और इनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पर एडवोकेट हरिहरन ने उन 2,873 लोगों की लिस्ट मांगी, जिनके आपराधिक इतिहास के आधार पर सरकार मुकदमा दर्ज करने की इजाजत मांग रही है।
    सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “अगर दोनों पक्ष आपस में विश्वास दिखाएं, तो सभी मुद्दे एक-एक करके हल हो सकते हैं। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो इतना मुश्किल हो कि उस पर खुले दिमाग से चर्चा न की जा सके।”

    इस पर एसजी तुषार मेहता ने कहा, “मैं पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि वो भी बहुत कंस्ट्रक्टिव और पॉजिटिव रहे हैं। हमारा पक्ष भी बहुत कंस्ट्रक्टिव और पॉजिटिव था। हम दुश्मन नहीं हैं।” कोर्ट ने अपनी अर्जियों में रखी बातों को ऑर्डर में दर्ज किया और अंत में दिल्ली और चार राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दे दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में तीन अफसर; ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले

    September 2, 2026

    योगी जी का बार-बार धन्यवाद, शूटर्स के एनकाउंटर पर बोली अंकित बालियान की पत्नी

    August 31, 2026

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान  हत्याकांड के दो मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, शामली में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,428

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,114

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025985

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026834
    Don't Miss
    Bihar

    पटना में चार लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी साजिश

    By News MaatiSeptember 2, 20266

    पटना । बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में चार लोगों की संदिग्ध…

    राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में तीन अफसर; ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले

    September 2, 2026

    मिट जाएगा नामोनिशान… ट्रंप ने ईरान को दी सबसे बड़े हमले की चेतावनी

    September 2, 2026

    बोकारो में तैनात डीएसपी के खिलाफ रांची में प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना में चार लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी साजिश

    September 2, 2026

    राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में तीन अफसर; ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले

    September 2, 2026

    मिट जाएगा नामोनिशान… ट्रंप ने ईरान को दी सबसे बड़े हमले की चेतावनी

    September 2, 2026

    बोकारो में तैनात डीएसपी के खिलाफ रांची में प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    September 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.