नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के तहत आवेदन एक जुलाई यानी सोमवार से शुरू होंगे। इस योजना के लिए पात्र महिलाएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा पेश किए बजट में इस योजना की घोषणा की गई है, जिसमें 21 से 60 वर्ष तक की महिलाएं 1,500 रुपये हर महीने प्राप्त कर सकती हैं। शासनादेश के मुताबिक, 16 जुलाई को आवेदकों की सूची प्रकाशित की जाएगी, जिस पर सुझाव-आपत्ति के बाद अंतिम सूची 1 अगस्त को आएगी। इसके बाद 14 अगस्त को पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद हर महीने 15 तारीख को पैसे ट्रांसफर होंगे।

ह्यमुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजनाह्ण के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये दिए जाने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। जैसे परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी आर्थिक योजना से 1,500 रुपये से ज्यादा प्राप्त न हो रहे हों। डोमेसाइल सर्टिफिकेट हो। परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स न भरता हो। घर में किसी भी व्यक्ति के नाम पर चार पहिया वाहन न हो (ट्रैक्टर छोड़कर)।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version