
रांची : झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
उनके सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया गया था। इसी सिलसिले में ईडी उनसे पूछताछ कर रहा था।
हालांकि, आलमगीर आलम ने बरामद कैश को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी। आलमगीर आलम से मंगलवार को भी ईडी ने दस घंटे तक पूछताछ की थी।
आज फिर उनसे पूछताछ की जा रही थी, जिसके बाद ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
