Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    June 29, 2026

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा
    • झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
    • बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
    • रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
    • चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
    • दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
    • सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलेगी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी किया बड़ा ऐलान
    Blog

    देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलेगी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiMarch 7, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस पर कहा कि केंद्र सरकार सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलेगी। प्रधानमंत्री ने सिलवासा में एक कार्यक्रम में केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जन औषधि दिवस भी है। उन्होंने जन औषधि को सस्ते इलाज की गारंटी करार दिया। उन्होंने कहा कि जन औषधि का मंत्र ह्यदाम कम, दवाई में दमह्ण है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अच्छे अस्पताल भी बनवा रही है, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है और जन औषधि केन्द्रों के जरिए सस्ती दवाएं भी दे रही है। आने वाले वर्षों में हम देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अब तक सरकार ने 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की सस्ती दवाइयाँ बेची हैं, जिससे लाभार्थियों को लगभग 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है।

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों के मोटापे से ग्रसित होने पर चिंता जताई और खाद्य तेल की खपत में कटौती की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2050 तक 44 करोड़ भारतीय मोटापे से ग्रस्त होंगे। उन्होंने इसे चौंकाने वाला और खतरनाक आंकड़ा बताया। उन्होंने आगाह किया कि मोटापे के कारण हर तीसरा व्यक्ति गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। मोदी ने मोटापे से निपटने के लिए खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी लाने का आह्वान दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इससे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा, ह्लहम सभी को अपने खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करनी चाहिए। हमें हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल में काम चलाने का प्रयास करना है। मोटापा कम करने की दिशा में ये एक बहुत बड़ा कदम होगा। इसके अलावा हम व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।ह्व

    उन्होंने कहा कि सिंगापुर कभी एक द्वीप था, जहां कुछ मछुआरे रहते थे, लेकिन अपने नागरिकों की कड़ी मेहनत के कारण यह बहुत कम समय में एक विकसित देश बन गया। इसी तरह दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव को भी बदल सकते हैं। मोदी ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के लोग यह बदलाव ला सकते हैं और मैं इस प्रयास में उनके साथ खड़ा होने के लिए तैयार हूं।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि प्रमुख विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव हमारे लिए सिर्फ एक केंद्रशासित प्रदेश नहीं है, बल्कि हमारा गर्व और विरासत है। इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल प्रदेश बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाए। यह एक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव कई योजनाओं में सैचुरेशन की स्थिति में पहुंच गए हैं। जीवन के हर आयाम और हर जरूरत के लिए सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है।

    प्रधानमंत्री ने इससे पहले सिलवासा में नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। कुल 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 450-बिस्तरों वाला यह अस्पताल इस केंद्रशासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री ने सिलवासा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने पीएम आवास योजना-शहरी, गिर आदर्श आजीविका योजना और सिल्वन दीदी योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    June 29, 2026

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Blog

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    By News MaatiJune 29, 20269

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कड़रू इलाके से तीन बच्चों…

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष

    June 28, 2026

    बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    June 29, 2026

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष

    June 28, 2026

    बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी

    June 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.