लोहरदगा। कोयल नदी में डूबने से प्रत्यूष राज उर्फ आर्यन (21) की मौत हो गयी। प्रत्यूष राजेश कुमार साहू का पुत्रा है। वह शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाले है। बताया जाता है कि आर्यन अपने चार दोस्तों के साथ कोयल नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और गहरे पानी से वापस नहीं आने सका। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी आर्यन के साथ कोयल नहाने गए युवकों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आर्यन को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आर्यन बीटेक का छात्र था और चंडीगढ़ में पढाई करता था। छुट्टियों में अपने घर आया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version