आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की देर शाम से चल रही हलचल के बीच मुख्य आरोपी अरविंद सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मृतक अरविंद सिंह ने तीन लोगों की हत्या कर अपने बच्चों को घर में बंधक बना लिया था। यह पूरा मामला अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि भूत प्रेत के चक्कर में यह घटना हुई है।

8 साल पहले अरविंद के भाई की हुई थी हत्या : दरअसल, आरोपी का भाई गुड्डू सिंह की 8 साल पहले हत्या हुई थी। वही भूत प्रेत बनकर परिवार को परेशान कर रहा था. भूत उतारने के लिए घर में 4 दिन से तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ चल रहा था. पूजा के दौरान आरोपी अरविंद पागल हो गया और बार-बार पूजा बंद करने को कह रहा था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर पहले पंडितों को मारा और पूजा रोकने के लिए कहा. पंडित नहीं रुके तो फिर दूसरे पंडित को गोली मारी। दोनो पंडित की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो पंडित मौके से फरार हो गए।

इस दौरान आरोपी ने पत्नी से कहा कि की तुम्हारे वजह से मेरे भाई की जान चली गई। फिर पूजा पर बैठी अपनी पत्नी को भी गोली मार दी। तीनों की मौत के बाद आरोपी ने अपने 8 वर्षीय बेटे शौर्य सिंह, 12 वर्षीय बेटी परी सिंह और 6 माह की बेटी को घर के एक कमरे में अपने साथ बंद कर लिया। पुलिस सात घंटे से आरोपी अरविंद को समझा बुझा रही थी, लेकिन नहीं माना और उल्टा पुलिस पर 6 राउंड फायर कर दिया. मौके पर एटीएस के कमांडो और एसपी-एसओजी की टीम पर फायरिंग की और अपने बेटे को गोली मार दी। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो अरविंद घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version