Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं
    • रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
    • JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी
    • नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच
    • केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त
    • जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?
    • अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर
    • रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च, इसरो ने रचा इतिहास, बदल जाएगा मोबाइल नेटवर्क का अंदाज
    India

    ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च, इसरो ने रचा इतिहास, बदल जाएगा मोबाइल नेटवर्क का अंदाज

    News MaatiBy News MaatiDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    श्रीहरिकोटा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी एसएचएआर), श्रीहरिकोटा से इसरो के एलवीएम3-एम6 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल की ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ (एलईओ) में स्थापित कर दिया। यह एलवीएम3 रॉकेट के इतिहास में अब तक का सबसे भारी पेलोड (6,100 किलोग्राम) है। लॉन्च सुबह 8:54 बजे आईएसटी सेकंड लॉन्च पैड से हुआ। 43.5 मीटर ऊंचे और 640 टन वजन वाले इस रॉकेट ने लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद सैटेलाइट को 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर 53 डिग्री इंक्लिनेशन वाली सर्कुलर ऑर्बिट में छोड़ा। यह इसरो की 100 प्रतिशत सफलता वाली एलवीएम3 सीरीज की छठी उड़ान है, जो पहले चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और वनवैब के 72 सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुकी है। यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के माध्यम से एक समर्पित कमर्शियल डील का हिस्सा है। एएसटी स्पेसमोबाइल दुनिया का पहला स्पेस-बेस्ड सेल्युलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क बना रही है, जो सामान्य स्मार्टफोन पर सीधे 4जी/5जी वॉइस, वीडियो कॉल, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग और इंटरनेट डेटा प्रदान करेगा।
    यह सैटेलाइट ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सीरीज का पहला है, जिसमें 223 वर्ग मीटर का बड़ा फेज्ड एरे है, जो एलईओ में अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल कम्युनिकेशन एरे है। कंपनी पहले सितंबर 2024 में ब्लू बर्ड 1-5 लॉन्च कर चुकी है, जो अमेरिका और चुनिंदा देशों में कवरेज दे रहे हैं। ब्लॉक-2 सैटेलाइट्स 10 गुना ज्यादा बैंडविड्थ देंगे और दुनिया भर में कनेक्टिविटी गैप (लगभग 6 अरब मोबाइल यूजर्स) की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे पहाड़ों, महासागरों और रेगिस्तानों में भी यह गैप खत्म किया जा सकेगा।
    इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने लॉन्च से पहले तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मिशन भारत की कमर्शियल स्पेस लॉन्च क्षमता को वैश्विक स्तर पर मजबूत करता है। एएसटी स्पेसमोबाइल ने 50 से ज्यादा मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप की है।

    600 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा तैनात
    बुधवार सुबह में लॉन्च ये मिशन ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ और अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत संचालित किया जा रहा है। एनएसआईएल, इसरो की वाणिज्यिक यूनिट है। ये 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होगा यह ऐतिहासिक मिशन अगली पीढ़ी का ऐसा संचार उपग्रह स्थापित करेगा, जिसे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मिशन से मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में जरूरी बदलाव आएगा।

    मिशन की बड़ी बातें
    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 43.5 मीटर ऊंचा एमवीएम3 तीन चरणों वाला रॉकेट है। इसमें क्रायोजेनिक इंजन लगा है। इसे इसरो के ‘लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर’ ने विकसित किया है। लॉन्चिंग के लिए आवश्यक अत्यधिक थ्रस्ट प्रदान करने के लिए इस प्रक्षेपण यान में दो एस200 ठोस रॉकेट बूस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने डेवलप किया है।
    प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह के रॉकेट से अलग होने की उम्मीद है। ये 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन का उद्देश्य उपग्रह के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
    यह नेटवर्क दुनिया में कहीं भी, कभी भी, सभी के लिए 4जी और 5जी वॉयस-वीडियो कॉल, संदेश, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। एएसटी स्पेसमोबाइल ने सितंबर 2024 में ब्लूबर्ड-1 से 5 तक पांच उपग्रह प्रक्षेपित किए थे, जो अमेरिका और कुछ अन्य देशों में निरंतर इंटरनेट कवरेज प्रदान कर रहे हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ऐसे और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है और दुनिया भर के 50 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे हैं यूपी में बने ब्रह्मोस, नोएडा में गरजे अमित शाह

    September 25, 2026

    प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

    September 24, 2026

    केंद्रीय मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से, सुधारों और नीतियों पर होगी चर्चा

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    By News MaatiSeptember 28, 202625

    औरंगाबाद । जिले में रिश्वत के 10 हजार रुपये लेना एक कर्मचारी को भारी पड़…

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

    September 28, 2026

    JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी

    September 28, 2026

    नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.