नयी दिल्ली। भाजपा ने विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने 24 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाये रखा है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी की गयी है। बिहार में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है, जबकि दीपक प्रकाश को सह प्रभारी होंगे। पार्टी ने प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी नियुक्त किया है। अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी बनायी गयी हैं। संबित पात्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है। संबित पात्रा हाल में ही सांसद बने हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी विधायक नितिन नबीन बनाए गए हैं। दादरा एवं नागर हवेली का प्रभारी दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा की जिम्मेदारी आशीष सूद को मिली है। जम्मू-कश्मीर में तरुण चुग प्रभारी होंगे और उनके साथ आशीष सूद सह-प्रभारी बने हैं। मध्य प्रदेश की की कमान विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह को कमान मिली है, जो यूपी के हैं।

मणिपुर में सांसद अजीत गोपछड़े और अनिल एंटनी को भेजा गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी को प्रभार मिला है। पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी होंगे और उनके साथ नरेंद्र सिंह होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version