नई दिल्ली । महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में छह बार के लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। सोमवार सुबह में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में, WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह फैसले से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ वही सुनूंगा जो कोर्ट कहेगा। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है। अब दिल्ली की अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को फैसला सुना दिया है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिस दिन मुझ पर आरोप लगा था, उस समय मैंने कहा था कि अगर आरोप सही साबित होता है तो मैं खुशी-खुशी फांसी की सजा स्वीकार कर लूंगा। आज अदालत ने मुझे बरी कर दिया है। मैंने जो कहा वो सच साबित हुआ। कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी किया है। ऐसे में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि जो हो गया, सो हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version