Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने उनके आवास, 6 फ्लैग स्टाफ बंगले के नवीनीकरण मामले में जांच का आदेश दिया है। आदेश 13 फरवरी को जारी किया गया, जब केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा एक तथ्यानुसार रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, सीपीडब्ल्यूडी को यह जांच करनी है कि क्या इस आलीशान महल (जिसे ‘शीश महल’ कहा जा रहा है) के निर्माण में भवन निर्माण…
प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी मेजा थाना अतंर्गत राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में…
म्यूनिख।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रूस के साथ सीधी बातचीत को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा तब होगा, जब तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों के साथ साझा योजना बन जाएगी। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा, हम अमेरिका और हमारे सहयोगियों के साथ किसी भी बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर वे हमारे विशिष्ट अनुरोधों के लिए हमें विशिष्ट उत्तर प्रदान करते हैं और खतरनाक पुतिन के बारे में आम सहमति पर पहुंचते हैं। तो हम रूसियों के साथ…
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए महासचिवों और कई राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। साथ ही कई दिग्गज नेताओं को उनके पदों से हटाया भी गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को महासचिव नियुक्त किया गया है। बघेल को पंजाब और नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभार भी दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा चुनावी राज्य बिहार…
रामगढ़। झारखंड समेत कई राज्यों में संगठित आपराधिक गिरोह को संचालित करने वाला विकास तिवारी अपने इशारे पर व्यापारियों से रंगदारी वसूलवा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब इस गिरोह का एक सदस्य अनिल यादव रामगढ़ और लातेहार पुलिस के ज्वाइंट आॅपरेशन में गिरफ्तार हुआ। शुक्रवार को पुलिस अनिल यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच लातेहार ले गई। लेकिन रामगढ़ में जो कहानी सामने आई वह चौंकाने वाली थी। रामगढ़ शहर के बंगाली टोला निवासी अनिल यादव गिरोह के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहा था। विकास तिवारी के इशारे पर वह दूसरे जिले के व्यापारियों और…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिलाओं से आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि महिलाएं साहस जुटाकर बड़े सपने देखें और उन्हें हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत और क्षमता का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की ओर महिलाओं को हर छोटा कदम, एक विकसित भारत की ओर एक कदम है। राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में आर्ट आॅफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की नारी शक्ति आकांक्षा, उपलब्धि और योगदान के…
रायबरेली। झारखंड में बैठे साइबर अपराधियों ने नौकरी के नाम पर डॉक्टरों से पैसे की मांग कर दी, जिसका आॅडियो सामने आने पर हड़कंप मच गया है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी, जिसमें पता चला है कि झारखंड के जामताड़ा से सभी फोन कॉल्स किये गए थे। रायबरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में एलोपैथिक और डेंटल डॉक्टरों के 24 पदों की भर्ती होनी है। जिसके लिए साक्षात्कार सात फरवरी को हुआ था। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव, सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्रा व डीपीएम राकेश सिंह की एक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान है। योगी ने कहा कि महाकुम्भ न केवल आस्था का महापर्व है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुंभ पर खर्च को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन यह निवेश प्रयागराज के संपूर्ण पुनरुद्धार के लिए किया गया है। महाकुम्भ पर…
महाकुंभ नगर। महाकुंभ ने कई लोगों को चर्चार्ओं में लाने का काम किया है। कोई अपने कमाई के तरीके के चलते चचार्ओं में आया तो कोई भगदड़ में लोगों की मदद करने के चलते चर्चा पा गया। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली नीली कजरारी आँखों वाले मोनालिसा के साथ हुआ। वह महाकुंभ में माला बेचने आई थीं। ब्लॉगर्स की ऐसी नजर पड़ी कि देखते ही देखते वो वायरल गर्ल बन गई। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोनालिसा भोसले के ऊपर गाने बने। सोशल मीडिया सनसनी के बाद अब फिल्मों की ग्लैमरस हसीना बनने जा रही हैं।…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह राजभवन के लिए रवाना हो गयी। वे वहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…