Author: News Maati

रांची। रांची की सिविल कोर्ट ने पत्नी के विरोध के बावजूद उसके साथ बार-बार जबरन सेक्सुअल रिलेशन बनाने के मामले में दोषी रणधीर वर्मा नामक शख्स को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे नहीं चुकाने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद 26 सितंबर को अभियुक्त को दोषी करार दिया था। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को अदालत ने सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया। महिला ने इस मामले…

Read More

नई दिल्ली । भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारतीय यात्रियों के लिए 2,50,000 अतिरिक्त वीजा अपॉइंटमेंट खोले हैं। भारत में अमेरिकी मिशन ने कहा, “हाल ही में जारी किए गए नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी।”मिशन ने लगातार दूसरे वर्ष दस लाख से अधिक गैर-आप्रवासी वीजा आवेदन प्राप्त किए हैं। अमेरिकी मिशन ने कहा, “इस गर्मी में स्टूडेंट वीजा सेशन के दौरान, हमने रिकॉर्ड संख्या में आवेदनों को प्रोसेस करना जारी रखा। सभी फर्स्ट टाइम छात्र आवेदकों को भारत में हमारे चार वाणिज्य दूतावासों में से…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,272 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 84,299 और निफ्टी 368 अंक या 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,810 पर बंद हुआ।गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 856 अंक या 1.59 प्रतिशत के दबाव के साथ 52,978 पर बंद हुआ। मंदी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी सूचीबद्ध कंपनियां का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये कम होकर…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय संस्कृति, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल में स्वदेशी गाय के महत्व को देखते हुए इसे औपचारिक रूप से राजमाता-गौमाता का दर्जा दिया है। इसकी घोषणा करते हुए सरकार ने कहा कि स्वदेशी गाय को भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही महत्वपूर्ण स्थान हासिल है। इसका महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी इसके कई फायदे देखने को मिले हैं।गाय का दूध अपने उच्च पोषण मूल्य के कारण मानव आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मराठवाडा में देवरी और ललकानारी व उत्तरी महाराष्ट्र में डांगी और शवदाभ जैसी विभिन्न देशी नस्ल…

Read More

गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 में देश-विदेश से तीर्थयात्री गयाजी आए हुए हैं, जो अपने पितरों की मोक्ष की कामना को लेकर विभिन्न पिंड वेदियों पर पिंडदान कर्मकांड कर रहे हैं। फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर आज एक अलग नजारा देखने को मिला, जहां विश्व के विभिन्न देशों से आए 15 विदेशी मेहमानों ने पिंडदान कर्मकांड किया। उन्हें देखने को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।़ जर्मनी, रूस सहित इन देशों से आए लोग : स्थानीय प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस मौके…

Read More

 वॉशिंगटन । महीनों से अंतरिक्ष में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को लेकर अच्छी खबर आई है। सुनीता विलियम्स और विल्मोर को वापस लाने के लिए भेजा गया स्पेसएक्स का स्पेसशिफ क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। क्रू ड्रैगन के साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और कॉस्मोनॉट (रूसी अंतरिक्ष यात्री) अलेक्जेंडर गोरबुनोव आईएसएस पर पहुंचे हैं। क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों के आईएसएस पहुंचने पर सुनीता विलियम्स, बुच बिल्मोर और वहां मौजूद आईएसएस के क्रू ने जोरदार स्वागत किया। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने एक्स पर एक पोस्ट में…

Read More

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व मंत्री हरिनारायण राय । इस दौरान घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधिमंडल में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ-साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल थे। सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस जानकारी को साझा किया। भुइयां-घटवाल को आदिवासी में शामिल करने की मांग सालों से उठती रही है, चुनाव के वक्त इस तरह की मांग में तेजी आ जाती है. बता दें कि संथाल में कुछ सीटों पर भुइयां-घटवाल मतदाता निर्णायक होते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इनका…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर दुख जताया है और कामना की है कि खड़गे दीर्घायु हों और अपनी आंखों से 2047 में विकसित भारत का निर्माण भी देखें। अमित शाह ने सोमवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में बिल्कुल अरुचिकर और अपमानजनक बोलकर खुद को, अपने नेताओं को और अपनी पार्टी को मात दे दी। द्वेष का कड़वा प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने अनावश्यक रूप से…

Read More

तेलअवीव। इजराइल ने रविवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी, जिसमें एक दिन में 100 से अधिक लोग मारे गए। मिडिल ईस्ट में व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच यमन में हूती ठिकानों पर बमबारी करके इसने एक और मोर्चा खोल दिया है। सोमवार तड़के एक इजराइली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनी नेताओं की मौत हो गई। रॉयटर्स को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला लेबनान की राजधानी के कोला जिले में एक अपार्टमेंट इमारत की ऊपरी मंजिल पर हुआ। लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाके और यमन में हूती लड़ाकों के खिलाफ इजराइल के हमलों की बढ़ती गति…

Read More

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली कल दिल्ली पहुंचे। जेडीयू के नेता सरयू राय और रघुवर दास भी दिल्ली में हैं। तीनों का एक साथ दिल्ली में होना महज संयोग है या किसी बड़े राजनीतिक खेल के पटकथा लेखन की पृष्ठभूमि, कहना तब तक मुश्किल है, जब तक आधिकारिक तौर पर कोई बात सामने नहीं आती। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास फिलहाल ओडिशा के राज्यपाल हैं। इसके बावजूद झारखंड की राजनीति में उनकी रुचि कम नहीं हुई है। इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि वे अपने गृह क्षेत्र के कार्यक्रमों में अक्सर शिरकत करते…

Read More