Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
गिरिडीह । भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने शनिवार को गिरिडीह में डीआईजी सुनील भास्कर सहित अन्य आला अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राज्य के गिरिडीह, धनबाद तथा अन्य जिलों में उसके खिलाफ हत्या, पुलिस पर हमला, सरकारी भवनों को विस्फोट से उड़ाने, लेवी वसूली और नक्सली वारदात के करीब 75 मामले दर्ज हैं। रामदयाल महतो नक्सली संगठन में जोनल कमेटी का मेंबर रहा है। गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ी से लेकर धनबाद के टुंडी तक के जंगलों में उसकी अघोषित हुकूमत चलती रही…
यरूशलम। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने शनिवार को दावा किया कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में लेबनानी आतंकी ग्रुप के मुख्यालय पर किए गए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई। आईडीएफ ने यह भी दावा किया नसरल्लाह के साथ-साथ आतंकवादी संगठन के कई अन्य कमांडर भी मारे गए। इनमें हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कार्की भी शामिल है। लेबनानी आतंकी ग्रुप का मुख्यालय बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में एक आवासीय इमारत के नीचे स्थित था। आईडीएफ पुष्टि करता है कि हिजबुल्लाह…
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी चार विकलांग बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। यह घटना वसंत कुंज के रंगपुरी गांव की है। मृतक हीरा लाल (50) की पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। वह अपनी चार बेटियों नीतू (18), निशि (15), नीरू (10) और निधि (8) के साथ रहता था। सभी बेटियां दिव्यांग थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। हीरालाल वसंत कुंज स्थित स्पाइनल इंजरी हास्पिटल में बढ़ई का काम करता था। शुक्रवार को जब हीरालाल के फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई,…
बेरूत । इजरायली (Israeli) सेना ने हिजबुल्ला (Hezbollah) के नेता को निशाना बनाकर बेरूत स्थित इसके केंद्रीय मुख्यालय (headquarters) पर हमला किया, जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों (explosions) से कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं। इस्राइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी कमांडर हुसैन अहमद इस्माइल को मार गिराने का दावा किया है है. आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि मुहम्मद अली इस्माइल इजराइल के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए जिम्मेदार था।…
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल, डीजल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के तहत लाने के लिए आम सहमति बनाने की जरूरत बताई। पुणे इंटरनेशनल सेंटर (पीआईसी) के 14वें स्थापना दिवस पर आयोजित व्याख्यान में आने वाले दशक में भारत की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए रणनीति और उपाय विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय से पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कर रहा हूं। वित्त मंत्री ने भी कई मौकों पर ईंधन को जीएसटी के तहत लाने की बात कही है।’ भारत की…
रांची। मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी प्रमंडल के आयुक्तों, सभी जिलों की उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी को आगामी दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि दुर्गा पूजा का यह त्यौहार आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो, इस संदर्भ में सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर…
रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। भुवनेश्वर राजभवन में हुई मुलाकात की तस्वीर को खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से भुवनेश्वर राजभवन में मुलाकात का सौभाग्य मिला। इस मुलाकात के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौजूद थे। हिमंता बिस्वा…
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को बैठककर कुल 49 प्रस्तावों की स्वीकृति दी। प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि राज्य में पांच लाख नए राशन कार्ड निर्गत किए जाएंगे। इसके साथ ही राशन डीलरों के कमीशन को बढ़ाया जा रहा है। अब प्रति क्विंटल मिलने वाला कमीशन 100 रुपये की जगह 150 रुपये कर दिया गया है। 60 साल से अधिक आयु वाले अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकानदार के आश्रित भी एक साल के अंदर अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। दादेल ने…
अनगड़ा (रांची)। गेतलसूद जलाशय में प्रस्तावित सोलर फ्लोटिंग प्लांट के लिए पॉवर सब – स्टेशन निर्माण हेतु मिट्टी जांच करने आए सोलर एनर्जी कारपोरेशन आॅफ इंडिया तथा एलएनटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मत्स्यजीवी संघर्ष समिति अनगड़ा और ओरमांझी के सैंकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्यों ने जमकर विरोध किया। समिति के सदस्यों ने जेसीबी मशीन के समक्ष सोकर अपना विरोध प्रदर्शन किया । बाद में भारी विरोध के बीच पुलिस और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मिट्टी जांच के लिए सेंपल इक्ट्ठा किया गया । समिति के सदस्यों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सांसद से वे लोग…
रांची। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने मनरेगा घोटाले मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। मामले में पूजा सिंघल सहित सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इनमें पूजा सिंघल के अलावा उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी, खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता…