Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
नई दिल्ली। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर यानी X पर ये जानकारी शेयर की है। एक्टर को ये अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दिग्गज एक्टर मिथुन दा ने को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई सफर और भारतीय सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने लिखा है, ‘मिथुन दा की शानदार सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते…
तेहरान। लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर ईरान में कोहराम मचा हुआ है। ईरानी अधिकारियों ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी सुरक्षा के बीच देश के ही अंदर किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है। खामेनेई तो छिपाने के कदम से पता चलता है कि ईरान अपने सर्वोच्च नेता की सुरक्षा को लेकर कितना डरा हुआ है। उधर, लेबनान पर इजरायली हमले हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी रुक नहीं रहे हैं। इजरायली लड़ाकू विमान और मिसाइलें अब भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कहर बरपा रही हैं। ईरान में इस्लामी गणराज्य…
बेरूत/यरूशलम । इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को दावा किया कि शनिवार रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए एक हवाई हमले में सीनियर हिजबुल्लाह कमांडर नबील कौक मारा गया। कौक हिजबुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट का कमांडर और इसकी सेंट्रल काउंसिल का मेंबर था। आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, “अमन (सैन्य खुफिया एजेंसी) के सटीक निर्देशन में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी नबील को निशाना बनाया।” इजरायली सुरक्षा बलों के अनुसार, कौक हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप के करीब था। वह इजरायल स्टेट और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सीधे तौर…
श्रीनगर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत में कोई बड़ा आतंकवादी हमला होता है, तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा जायेगा। श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती इलाके गुएज के में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद फैल जाये। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे (पाकिस्तान) नहीं चाहते कि यहां लोकतंत्र पनपे। लेकिन लोगों का साहस देखने के बाद मुझे यकीन है कि अब दुनिया की…
जमशेदपुर। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकास गुप्ता के रूप में की गयी है। घटना दरभंगा डेयरी के पास मानगो-डिमना रोड पर हुई। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल विकास को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली विकास की गर्दन में लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उलीडीह और मानगो थाना की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस ने…
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के थड़पखना स्थित एक धार्मिक स्थल के पास रविवार को प्रतिबंधित मांस मिलने का मामला उजागर हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहा। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल के पास एक बोरे में बंदकर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस को फेंक दिया। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई, लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही इस मामले में…
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड के पकरी बरवाडीह, चट्टी बरियातू, चतरा के टंडवा सहित कई स्थानों से कोयले का अपार उत्खनन हो रहा है। यहां किसानों की जमीन का उचित मुआवजा न देकर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह बातें रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हजारीबाग के पूर्व सांसद, सीपीआई के वरिष्ठ नेता और झारखंड विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस अधिनियम के तहत दो फसली तीन फसली जमीन का अधिग्रहण नहीं करना है। उपजाऊ जमीन का किसी प्रकार के…
रांची। जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा रांची रिनपास के कैदी वार्ड में रहकर खुलेआम मोबाइल का उपयोग कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था। जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर रांची जिला प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह रिनपास के कैदी वार्ड में छापेमारी कर प्रकाश मिश्रा के पास से दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, छोटा कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए। सामान जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रकाश मिश्रा पहले रांची…
रांची। रांची की चुटिया थाना पुलिस ने शहर में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अभय सिंह और बिट्टू, राजा सिंह और अभिषेक पाठक शामिल हैं। तीनों अपराधी चुटिया के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी के 18 मोबाइल फोन ब्रांड किये गए है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 28 सितंबर को चुटिया निवासी विक्रम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था । दर्ज मामले में बताया गया था कि सिटी सेन्टर के पास से…
बेरूत । इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की मौत के बाद हाशेम सफीदीन बना प्रमुख। जानकारी के मुताबिक हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्ला के कार्यकारी परिषद के प्रमुख के रूप में समूह के राजनीतिक मामलों की देखरेख करता हैं और जिहाद परिषद में भी शामिल होता हैं। जो हिजबुल्ला के सैन्य अभियानों का निर्देशन करती है। हसन नसरल्लाह के चचेरे भाई, सफीद्दीन काली पगड़ी पहनकर मौलवी का दर्जा साझा करते हैं, जो पैगंबर मुहम्मद के वंशज होने का संकेत देता है। हाल ही में हुए हमलों में कथित रूप से बचे सफीदीन हिजबुल्ला संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं।…