Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को लाखों करोड़ की सड़क देना चाहता हूं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग पर लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में एक हजार करोड़ के मार्गों की मंजूरी दे रहा हूं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जल, जंगल पर आधारित विकास करना और निवेश लाकर विकास करना, दोनों ही क्षेत्रों में विकास कार्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ गया है। मैंने एक वाक्य अपने आफिस में लिखकर रखा है,…
वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यहां हुई ऐतिहासिक मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महत्वपूर्ण सामरिक घोषणा हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने का फैसला किया है। इसका मकसद भारत को अत्याधुनिक स्टील्थ विमानों वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल करना है। F-35 फाइटर जेट के मिलने से भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। फिलहाल, भारत के पास सबसे एडवांस फाइटर जेट के रूप में राफेल (Rafale)…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज सुबह हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और चार मजदूर घायल हो गए। बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत है। सूबे की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता रहता है कि अफगान आतंकी मुल्क में खूनखराबा कर अशांति फैला रहे हैं। द न्यूज इंटरनेशल समाचार पत्र ने अपने सहयोगी समाचार चैनल जियो न्यूज के हवाले यह खबर अपनी वेबसाइट पर दी है। द न्यूज के अनुसार यह विस्फोट हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 11 लोगों की मौत हो गई और चार…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच साल बाद मुलाकात करते हुए कहा, “हमने आपको बहुत मिस किया, हमने आपको बहुत मिस किया।” गुरुवार को व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया गया, तो पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और कहा, “आपसे फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा।” यह पीएम मोदी की ट्रंप के साथ उनके दोबारा चुने जाने के बाद पहली मुलाकात थी और उन्होंने अपनी दोस्ती वहीं से शुरू की, जहां से उन्होंने छोड़ी थी। बाद में एक समाचार सम्मेलन में, उन्होंने अपनी पुरानी दोस्ती का जिक्र किया और अपनी पिछली मुलाकातों को…
पटना। बिहार के सभी जिलों की ग्रामीण सड़कों की सूरत करीब 17 हजार करोड़ रुपये से संवारी जाएगी। राशि से इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की योजना स्वीकृत की गई। आज की बैठक में कुल 51 प्रस्ताव पारित किए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि मंत्रिमंडल ने आज की बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत 37 जिलों की ग्रामीण सड़क सूदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के…
नई दिल्ली। जेईई मेंस परीक्षा में फेल होने पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्रा के आत्महत्या की घटना को “हृदयविदारक” बताते हुए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को कहा कि जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा है और छात्र असफलता को आखिरी मंजिल न समझें।अरबपति उद्योगपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर एक होनहार बेटी का यूं चले जाना हृदयविदारक है। जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है – यह बात अभिभावकों को खुद भी समझनी होगी और बच्चों को भी समझानी होगी।”उन्होंने इसके साथ एनडीटीवी…
रूस-यूक्रेन से लेकर बांग्लादेश और चीन तक : PM मोदी और ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, दुनिया में हलचलें तेज
वॉशिंगटन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की सराहना करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ ही वैश्विक मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। इन मुद्दों में रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन, बांग्लादेश और भारत-अमेरिका व्यापार से संबंधित कई अहम बिंदु शामिल थे। इस मुलाकात ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ किया है और यह संकेत दिया है कि इन दोनों देशों का साथ दुनिया के लिए एक नया विश्व व्यवस्था…
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने चार दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मानना है कि ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं, जिसके कारण संविधान के प्रावधानों के तहत राज्य की सरकार नहीं चल सकती है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर पिछले काफी समय से राज्य के दो प्रमुख समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा का गवाह बना है।…
रांची। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में मोहराबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रांचीवासियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। गुरूवार को भी ट्रेड फेयर में हजारों लोगों की भीड़ रही। सभी स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। लोग फेयर में मिल रहे आॅफर्स का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, तीन हजार से अधिक की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दिये जा रहे हैं। ट्रेड फेयर में लगे लाइफस्टाइल हैंगर में बांग्लादेश का बना शर्ट, हुडी, जैकेट, ट्राउजर्स, कार्गो पैंट, वूलेन पायजामा बिक रहा है। शर्ट 600 से 700 रुपए,…
कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत मरकच्चो अंतर्गत भगवतीडीह स्थित जमुनिया गढ़ा के समीप बालू में दबे एक सिर कटे शव बरामदगी मामले का कोडरमा पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतका के पिता मदन पांडेय, मृतका के बड़ा भाई नितीश पाण्डेय, भाई ज्योतिष कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मृतका के पिता और दो भाई शामिल हैं। बताया जाता है कि युवती के दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने युवती की हत्या कर दी और शव छुपाने…