Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जलसहिया दीदियों की समस्याओं को हमारी सरकार ने सुलझाने का कार्य किया है। पूर्व की सरकारों ने जलसहिया दीदियों को उनका हक-अधिकार से वंचित रखने का काम किया था। हमारी सरकार आम नागरिक और सरकार के विभिन्न अंग को अपने साथ खड़े होने के लिए उन्हें उनका हक और अधिकार दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलसहिया दीदियों की समस्याओं पर राज्य सरकार का पूरा ध्यान है। हमारी सरकार एक-एक समस्याओं का निदान करने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने ग्राम स्तर पर कार्यरत जलसहिया दीदियों की मानदेय राशि को…
लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो कमांडरों को गिरफ्तार किया। इनके नाम खुर्शीद अंसारी और फेकू भुइयां उर्फ सर्वनाश हैं। इनके पास से एक मेड इन चाइना एके-47 और नौ कारतूस भी जब्त किए गए हैं। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दोनों नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर के ओहदे पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पहाड़ की…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर को प्रस्तावित झारखंड दौरे के ठीक पहले केंद्र पर राज्य के 1.36 लाख करोड़ के बकाये का मुद्दा उठाया। सोरेन ने कहा है कि यह पैसा केंद्रीय कोल कंपनियों के पास है। यह राशि नहीं मिलने से झारखंड के विकास में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “ये हक समस्त झारखंडियों का है। यह हमारी मेहनत, हमारी जमीन का पैसा है। इसे मांगने के कारण ही मुझे बिना किसी कारण जेल में डाला गया। कल जब प्रधानमंत्री झारखंड में होंगे, तो मुझे…
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पलवल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य, चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं। हरियाणा में तो चुनाव अभियान चल रहा है। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वहां बहुत भारी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वे अपना वोट जरूर…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन कारोबार के अंत में मुख्य सूचकांक सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 33 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,266 और निफ्टी 13 अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,796 पर बंद हुआ। मुख्य सूचकांकों के हल्के लाल निशान में बंद होने के बाद भी बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,308 शेयर हरे निशान और 1,655 शेयर लाल निशान और 91 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप…
नई दिल्ली। बुलडोजर एक्शन पर सर्वोच्च अदालत ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन नहीं रुकेगा। सड़क के बीच धार्मिक निर्माण गलत है। अवैध मंदिर, दरगाह को हटाना होगा। लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी कदम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी शख्स आरोपी या दोषी है यह डेमोलेशन का आधार नहीं हो सकता है। देश भर के लिए इस मामले में गाइडलाइंस जारी होगा। कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर फैसला सुरक्षित रखा। फैसला सुनाए जाने तक बुलडोजर एक्शन पर रोक जारी रहेगी। डेमोलेशन मामले में मंगलवार को…
पटना। दशहरा से पहले बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। नीतीश कुमार की सरकार ने प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 51 अरब, 21 करोड़ 62 लाख 80 हजार 900 रुपये की राशि स्वीकृति के साथ ही विमुक्त कर दी गयी है। बताया गया है कि इस राशि से उन प्रारंभिक शिक्षकों को वेतन का भुगतान होगा, जो समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत कार्य कर रहे हैं। इस बाबत शिक्षा विभाग ने महालेखाकार को जानकारी दे दी है। जानकारी के अनुसार, पंचायतीराज संस्था, नगर निकाय संस्था के अंतर्गत कार्य करने वाले शिक्षकों और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में…
हजारीबाग। केरेडारी में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर मचाया उत्पात। नक्सलियों ने एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टीबरियातू कोल परियोजना से कोयला ठुलाई में लगे पांच हाइवा वाहन चालकों के साथ मारपीट पीट करते हुए वाहनों में आग लगा दी। आगजानी की घटना में पांच वाहन का केबिन वा इंजन जल कर राख हो गया। इसके अलावे नक्सलियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो राउंड व तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। एक वाहन केरेडारी के पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद का हैं जबकि चार अन्य वाहन हजारीबाग का बताया जा रहा हैं। घटना बीते सोमवार देर…
मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लग गई। उन्हें उनकी ही बंदूक से गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के डॉक्टर ने गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी है। अभिनेता गोविंदा ने खुद एक ऑडियो संदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी। अभिनेता गोविंदा एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं। मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया…
बेरुत । इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सीमित स्तर पर जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल लेबनान में अभी तक हवाई हमले कर रहा था, जिसके बाद उसने जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इस मामले में इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है और बताया है कि इन हमलों को पूरी तरह से राजनीतिक नेतृत्व के तहत किया जा रहा है और जो भी सटीक खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम…