Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
हजारीबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर बुधवार को झारखंड के हजारीबाग की धरती से जनजातीय समुदाय के विकास से जुड़ी 83 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। यहां विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जोहार’ से की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें झारखंड की विकास योजनाओं में सहभागी होने का मौका मिला है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं। ये परियोजनाएं भारत सरकार की ओर से आदिवासी समाज को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण हैं।…
पुणे । महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने पुष्टि की कि हादसे में दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हुई है। उन्होंने बताया, “हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हमारी टीम अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है।पुलिस के…
अयोध्या । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में नवरात्रि को लेकर नौ दिनों तक मांस और मदिरा बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। योगी सरकार का यह आदेश तीन से 11 अक्टूबर तक प्रभावी रूप से लागू रहेगा। आदेश के अनुसार अयोध्या जनपद में मांस की बिक्री पर रोक है और अगर ऐसा किया जाता है, तो उसके ऊपर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने त्योहारी माहौल में जिला स्तर…
यरूशलम । ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। हमले में मुख्य रूप से “सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों” को निशाना बनाया गया है ।इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि ईरान से इजरायल की ओर बड़ी संख्या में मिसाइलें दागी गई हैं। आईआरजीसी ने धमकी दी है कि अगर इजरायल जवाब देता है, तो वह दूसरा हमला करेगा। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि आईआरजीसी ने मिसाइल हमले को “इजरायली सेना द्वारा हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनीयेह और आईआरजीसी कमांडर मेजर…
हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को विनोबा भावे विश्व विद्यालय से कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे मटवारी मैदान के लिए रवाना होंगे और भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। इसके बाद एक खास कार से विवि जाएंगे। यह वाहन बुलेटप्रुफ होगा। प्रधानमंत्री के काफिले में तीन स्पेशल गाड़ियां होगी। एक वाहन पर प्रधानमंत्री मोदी सवार होंगे। इसी वाहन से हेलीपैड से विभावि सभा स्थल जायेंगे। जिला प्रशासन ने रांची से रोड शो के लिए एक सुजकी कंपनी का…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को हजारीबाग आएंगे और मटवारी गांधी मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। वे हजारीबाग की धरती से कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा वे मटवारी गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा महासभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 3 घंटे 25 मिनट तक प्रदेश में ही रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मोदी 17 दिनों में दूसरी बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं जबकि हजारीबाग में तीसरी बार आ रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दो अक्टूबर को दो बजे हजारीबाग…
गुमला। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने जिले वासियों को दुर्गा पूजा व दशहरा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि हमारी परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ करना है। उन्होंने कहा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी। बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शहरी क्षेत्र…
तेल अवीव। ईरान ने मंगलवार शाम इजरायल पर मिसाइल हमला किया है। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया है कि ईरान से उनके देश पर रॉकेट दागे गए हैं। सेना ने सभी लोगों को बम शेल्टर में छिपने की सलाह दी है। अमेरिका ने चंद घंटे पहले ही जानकारी दे दी थी कि ईरान जल्द इजरायल पर मिसाइल हमला करने जा रहा है। अमेरिका ने यह भी बताया था कि वह इजरायल की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान ने पहले ही इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। आईडीएफ…
रांची। रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर में मंगलवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड हाईकोर्ट के वकील बबन प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिवक्ता हाईकोर्ट से अपना घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अधिवक्ता को पीठ में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिवक्ता को किस वजह से गोली मारी गई है अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं…
धनबाद। धनबाद के पाण्डरपल्ला निवासी जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन की अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन अपने कार्यालय शान डेवलपर एंड बिल्डर्स जो धनबाद के अशर्फी अस्पताल के समीप है, वहीं के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार शाहबुद्दीन जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, वहां पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनके गर्दन पर पीछे से बंदूक सटाकर गोली चला दी, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर गए। घटना के बाद जमा हुई भीड़ ने उन्हें उठाकर पास के अशर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता…