Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
Author: News Maati
रांची । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार से आगाज़ हो गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने बजट सत्र को लेकर बयान दिया। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि बजट सत्र अच्छा रहेगा। भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, “विधानसभा की कार्यवाही पहले भी चलती रही है और अब भी अच्छे से चलेगी। मैं इतना ही कहूंगा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया जाएगा और सदन में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हालांकि, नई सरकार है और जनता…
महाकुंभ नगर। भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने सोमवार को जहां एक ओर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तो, वहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चाहे आप किसी भी पेशे में हों, आध्यात्मिक शांति और संतुलन अत्यंत आवश्यक है। संगम में स्नान करने के…
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा सत्र के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) प्रताप बाजवा (Partap Bajwa) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 32 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और वे पार्टी बदलने की योजना बना रहे हैं। प्रताप बाजवा ने पंजाब सरकार (AAP Government) पर जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर महीने 1,000 की मानदेय योजना (honorarium scheme), जिसका चुनाव से पहले वादा किया गया था, अब तक लागू नहीं की गई है। कांग्रेस विधायक (Congress…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी बोले मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं।ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान! NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है। पीएम ने कहा बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं।ऐसे पवित्र समय में, मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने…
भागलपुर।केंद्र की सियासत में इस वक्त बिहार की साड़ी केंद्र में है। पहले निर्मला सीतारमण तो अब रेखा गुप्ता ने बिहार की साड़ी पहनकर दिल्ली से बिहार को साफ-साफ संदेश दे दिया, और बता दिया कि केंद्र सरकार हो या दिल्ली सरकार, बिहारियों की मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यही कारण है कि बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण मधुबनी प्रिंट वाली सड़ी पहनी थीं। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री। रामलीला मैदान में मधुबनी प्रिंट बता दें कि रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण में बिहार के लोगों को सम्मान दिलाने का संदेश…
पटना। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, देर रात मसौढ़ी थाना अंतर्गत स्थित नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सात व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।…
रांची। पिठोरिया के थाना प्रभारी गौतम राय को डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। शुक्रवार की रात एसएसपी ने पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था, उसी के बाद यह कार्रवाई की गई। पिठोरिया थाना को लेकर डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा ने खुद ही पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण करने का मन बना लिया। शुक्रवार की देर रात एसएसपी खुद पिठोरिया थाने पहुंच गए, थाने का हाल देखकर एसएसपी चंदन सिन्हा चौंक गए।…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश में बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव को भी अपने पिता के स्वास्थ्य के विषय में बताना चाहिए।जदयू नेता ने कहा कि अगर लालू यादव स्वस्थ हैं तो वे कार्यकर्ता दर्शन यात्रा में कहीं क्यों नहीं गए? अगर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का औचित्य क्या है?…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की कमान काश पटेल ने संभाल ली। व्हाइट हाउस में अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने काश पटेल को एफबीआई के नौवें निदेशक के रूप में शपथ दिलाई। उन्होंने भगवद्गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की। एफबीआई फेसबुक पेज के अनुसार, एफबीआई निदेशक के रूप में अपने पहले आधिकारिक दिन काश पटेल ने वॉल आॅफ आॅनर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस वॉल पर एफबीआई के बहादुर सदस्यों का वर्णन है। उनका यहां जाना न्याय के प्रति उनके साहस और समर्पण की विरासत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।…
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान को आज एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर बैठकर भोपाल से दिल्ली तक की यात्रा करनी पड़ी। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिये अपनी शिकायत साझा की, जिस पर एयर इंडिया ने खेद व्यक्त करते हुए ऐसे मामले में सीधा संवाद करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा कि आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।…