Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
Author: News Maati
पटना। इस वर्ष मई महीने में लीक हुए नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पटना स्थित सीबीआई की विशेष न्यायालय में तीसरी चार्जशीट फाइल की। साढ़े पांच हजार से अधिक पेज की इस चार्जशीट में सीबीआई ने 298 गवाहों, 290 दस्तावेज और 45 भौतिक वस्तुओं की जांच करने के बाद तैयार की है। तीसरी चार्टशीट में 21 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन पर धारा 120-बी के साथ 109, 201, 380, 409, 411, 420 आइपीसी, और धारा के तहत 13(2) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(1)(ए)…
रांची । राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में आज एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के अपना आवास होने का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, (शहरी) अंतर्गत इस्लाम नगर शहरी आवासीय परियोजना, रांची के लाभुकों…
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग की और कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसा करते हैं तो वह आजीवन सीएम बने रहेंगे। दरअसल, 5 से 11 अक्टूबर तक बिहार के समस्तीपुर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कथा कार्यक्रम में आने का न्योता देते हुए बड़ी मांग रखी। उन्होंने विजय कुमार चौधरी से कहा कि अगर बिहार में नीतीश कुमार बूचड़खाने…
रांची। आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिला पदाधिकारियों को एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है, उन्हें संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं। पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार…
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकाखाड़ जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के पैर में गोली लग गई। हालांकि, दोनों खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।जख्मी पुलिसकर्मियों में पलामू के रहने वाले एएसआई नागेंद्र पांडेय और चाईबासा के रहने वाले आरक्षी राम सिंह सोरेन हैं। दोनों का इलाज लातेहार सदस्य अस्पताल में हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक दस्ता बोकाखाड़…
पटना । लालू प्रसाद के छोटे लाल व पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अब यह बंगला भाजपा के वरिष्ठ नेता व उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया जाएगा। वह विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।भाजपा नेता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह बंगला खाली करते समय बाथरूम से टब और बेसिन नल अपने साथ ले गए। इसके अलावा, वह हाइड्रोलिक पलंग, टोटी, महंगे सोफे और एयर कंडीशन भी साथ ले गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी…
कोलकाता। कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सीबीआई इस केस को लेकर हर पहलू की जांच में जुटी है। अब इस मामले में सीबीआई ने आज सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में पहले से ही हिरासत में लिए गए आरोपी संजय रॉय को ही सीबीआई ने मुख्य आरोपी बताया है। कोलकाता की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोपपत्र में, आरोपी संजय रॉय स्थानीय पुलिस के साथ एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोपी को लेकर…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुए। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,050 और निफ्टी 218 अंक या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,795 पर बंद हुआ।बाजार में गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये कम होकर 452 लाख करोड़ रुपये रह गया। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में यह 461 लाख करोड़ रुपये पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक गिरावट देखी…
जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और अन्य के खिलाफ भूमि ‘धोखाधड़ी’ मामले के संबंध में जालंधर, लुधियाना, गुरुग्राम और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस पर संजीव अरोड़ा और आप नेता मनीष सिसोदिया की भ प्रतिक्रिया आई है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना पंजाब और गुरुग्राम में 61 वर्षीय सांसद के घर सहित लगभग 16-17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जालंधर में रियल एस्टेट व्यवसायी हेमंत सूद और एक अन्य व्यक्ति चंद्रशेखर अग्रवाल से जुड़े परिसर भी छापेमारी के स्थानों में शामिल हैं। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें…
कराची । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुई, जहां लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और अन्य परिजनों को जहर देकर मार डाला। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया कि लड़की नाराज थी क्योंकि उसके परिवार ने उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को जहर…