Author: News Maati

रामगढ़। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने गोला प्रखंड के सोसोकलां गांव में बीते सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए पत्थरबाजी को लेकर पुलिस प्रशासन को पंद्रह दिनों का समय दिया था। उन्होंने इस घटना में संलिप्त आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी। किंतु पुलिस प्रशासन के जरिये अबतक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस मुद्दे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल 27 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसका ऐलान भाजपा ने किया है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृव में…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति के कारण 2000 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ। सीएजी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि दिल्ली सरकार को अपनी 2021-22 की आबकारी नीति में खामियों के कारण 2,026.91 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय झटका लगा है। इसमें दिल्ली आबकारी शराब नीति में कथित अनियमितताओं सहित पिछली आआपा सरकार के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं पर प्रकाश डाला गया है। इस…

Read More

संयुक्त राष्ट्र । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अंतर अटलांटिक संबंधों में एक नाटकीय बदलाव देखने को मिला है क्योंकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की मांग से संबंधी संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रस्तावों पर सोमवार को मतदान में अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दोषी ठहराने से इनकार कर दिया और इस मुद्दे पर अपने यूरोपीय सहयोगियों से अलग रुख अपनाया। यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र में ये प्रस्ताव पेश किए गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका और रूस ने यूरोप…

Read More

नयी दिल्ली । दिल्ली में 1984 में हुये सिख विरोधी दंगों के मामले में विशेष अदालत द्वारा पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा एक नवंबर, 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या के मामले में कुमार के खिलाफ सजा पर फैसला सुनाया। अदालत ने 12 फरवरी को कुमार को अपराध के लिए दोषी ठहराया था और तिहाड़ केंद्रीय कारा के अधिकारियों से उसके मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन पर रिपोर्ट मांगी थी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का मृत्युदंड वाले मामलों में ऐसी रिपोर्ट मांगे…

Read More

पटना । आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले में बड़ा आरोप लगा है। CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजप्रताप समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है। 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है। परिवार के नाम पर जमीनें लिखवाकर मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में रेलवे में नौकरियां दी गईं। 78 लोगों के खिलाफ…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) का विशेष महत्व रहा है। यहां इलाज के लिए दूसरे राज्य के लोग भी आते थे। 25 फरवरी, 1925 को पीएमसीएच की स्थापना की गई थी। देश में उस समय बहुत कम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल थे। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि हम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे, तब उस समय पीएमसीएच के छात्रों से जो हमारे मित्र हुआ करते थे, उनसे मुलाकात होती थी। वह मंगलवार को पीएमसीएच के बाबू सभागार में आयोजित शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये संगठन युवाओं को सामाजिक सेवा, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की दिशा में प्रेरित करते हैं। रक्तदान, साक्षरता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में इनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस शिविर-2025 में झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने के लिये बधाई देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने एनसीसी से अपने जुड़ाव का स्मरण करते…

Read More

पटना। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज बिहार की अमूल्य धरोहरों में से एक है। इस संस्थान का पुरातनता को संरक्षित करने और आधुनिकता की ओर निरंतर अग्रसर होने का गौरवशाली इतिहास रहा है। पटना पीएमसीएच एशिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक रहा है। इस संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपनी प्रतिभा, सेवा और समर्पण के बल पर देश-विदेश में अपना और पीएमसीएच का नाम रोशन किया है। वह मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि इलाज के लिए…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदेश की हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में जितनी परीक्षाएं होती हैं सभी परीक्षाओं में पेपर लीक हो जाता है। विधायकों ने पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने पेपर लीक…

Read More

 कोडरमा । झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापा मारा। वहां से छह लोग गिरफ्तार किये गए हैं। कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कई मोबाइल फोन और प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए हैं। पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में एक मास्टरमाइंड भी बताया जाता है। सभी गिरफ्तार लोगों को लेकर पुलिस कोडरमा पहुंची जिनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर…

Read More