Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
Author: News Maati
रांची। रांची जिलाबल में पदस्थापित 11 पुलिस पदाधिकारियों का एसएसपी ने बुधवार को तबादला किया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। डोरंडा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित आनंद किशोर को नगर नियंत्रण कक्ष, बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी के पद पर पदस्थापित एसआई रोशन कुमार सिंह को कांके थाना, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी एसआई संजीव कुमार को मेसरा ओपी प्रभारी, मुरी ओपी में पदस्थापित एसआई दिवाकर कुमार को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी, एदलहातु टीओपी प्रभारी के पद पर पदस्थापित एसआई…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दशहरे के मौके पर देश के करोड़ों गरीब लोगों को शानदार तोहफा दिया है। अब सरकार देश में मुफ्त चावल भी बांटेगी। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसकी शुरूआत जुलाई 2024 से होगी, जो दिसंबर 2028 तक जारी रहेगी। सरकार ने इस योजना में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को खाद्य कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 17,082 करोड़ रुपये के बजट के साथ पौष्टिक चावल की मुफ्त आपूर्ति वर्ष 2028 तक जारी रखने का फैसला किया। पोषक तत्वों से…
रांची : झारखंड के साहित्यकारों में अग्रिम पंक्ति के कथाकार रणेंद्र को वर्ष 2024 का ‘आनन्द सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान’ दिया जायेगा। यह सम्मान उन्हें 9 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दिया जायेगा। कथाक्रम सम्मान समिति, जिसमें कथाक्रम संयोजक शैलेन्द्र सागर, वरिष्ठ कहानीकार शिवमूर्ति, रंगकर्मी राकेश और चर्चित लेखिका रजनी गुप्त सदस्य हैं, ने यह निर्णय लिया है। चर्चित कथाकार हैं रणेंद्र 4 मार्च 1960 को जन्मे रणेन्द्र हिंदी कथा साहित्य के विशिष्ट और चर्चित कथाकार हैं। झारखंड के प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपने दायित्वों का पूरी योग्यता और दक्षता से निर्वहन करते हुए वे 2020 में…
मुंबई । शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 655 अंक उछलकर 82277 पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,052.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और…
नयी दिल्ली । भारतीय रेलवे ने नवरात्रि के दौरान सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए 150 से अधिक स्टेशन पर व्रत की विशेष थाली शुरू की है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यात्री मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस स्वादिष्ट नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली का ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।” मंत्रालय के अनुसार, नवरात्रि उत्सव मना रहे यात्री भोजन और पेय पदार्थ के संबंध में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि विशेष थाली शुरू की है। इनमें से…
नई दिल्ली । आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। यह लगातार दसवां मौका है जब एमपीसी ने नीतिगत दरों को यथावत रखा है। एमपीसी की तीन दिन तक चली बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसमें लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेपो रेट को एक बार फिर 6.5% पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। दास ने कहा कि समिति के 6 में से पांच सदस्यों ने रेपो रेट को यथावत रखने के पक्ष में वोट…
रांची। झारखंड में गठबंधन सरकार की मंईयां योजना के टक्कर में आई गोगो दीदी योजना के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गोगो दीदी का फॉर्म भरवाया। साथ ही राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। बाबूलाल मरांडी ने गोगो योजना का फॉर्म भरवा कर कहा कि सरकार बनते ही प्रत्येक महीने के 11 तारीख को गोगो दीदी के खाते में 2100 रुपए चला जाएगा। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा गोगो योजना की जांच को लेकर सभी डीसी को दिए गए आदेश पर बाबूलाल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और…
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार काे हरियाणा और जम्मू कश्मीर राज्य के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ पटाखे फोड़े लड्डू और जलेबी बांटी और झूमते गाते हुए खुशियां मनाई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी ढोल बजाते हुए खूब थिरके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित जनता को बधाई दी। मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें डीएसपी , इंस्पेक्टर व दारोगा भी शामिल हैं। सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), क्यूआरटी, इको, एसआइआरबी, जैप , जिला पुलिस और डंडा पार्टी को तैनात किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न इलाकों ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा से भी सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जायेगी। संवेदनशील इलाकों में हथियार बंद जवानों की तैनाती की गयी है। पूजा पंडालों के अलावा धार्मिक स्थलों पर विशेष रुप से सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड,…
नई दिल्ली। डांसिंग सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमाजगत के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिथुन दा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका हूं। पहली बार जब मुझे पुरस्कार मिला, तो सफलता मेरे सिर पर चढ़ गई। काले रंग पर बहुत अपमान झेला है। मैं भगवान के सामने…