Author: News Maati

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे आयोजन को महासलामी दी। बुधवार को वायुसेना के विमानों की तेज गर्जना सुन श्रद्धालुओं ने आसमान की ओर देख गर्व और उत्साह से तालियां बजानी शुरु कर दी। इस दौरान लोग जय श्री राम, हर हर गंगे, हर हर महादेव के साथ मोदी-योगी के भी जयकारे लगाने लगे। इसी के साथ वायुसेना के एयर शो के फोटो और वीडियो बनाकर श्रद्धालु सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार महाकुम्भ में आए श्रद्धालुओं के अंतिम स्नान पर संगम…

Read More

कोडरमा। जिले के ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय शिवरात्रि मेला बुधवार से शुरू हुआ। मेला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, महंत सुखदेव महाराज और जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। ध्वजाधारी धाम में शिवरात्रि मेले को लेकर खास तैयारी की गई है, ध्वजाधारी धाम में आयोजित दो दिवसीय शिवरात्रि मेले में बिहार, झारखंड और बंगाल से हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं और 777 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ पर बसे बाबा भोले को जलाभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आने…

Read More

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई प्रमुख लोगों ने सड़क हादसे में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी से अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।सांसद महुआ का इलाज रांची के एचबी रोड स्थित आॅर्किड हॉस्पिटल में चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। सीएम सोरेन ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि रांची स्थित आर्किड अस्पताल में सड़क दुर्घटना में…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर घोषित कर दी गई है। इस वर्ष 2 मई से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होगी। शुभ मुहुर्त में केदारनाथ धाम का कपाट खोला जाएगा। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम में स्थापित ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और पंच केदार में प्रमुख स्थान रखते हैं। हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण छह महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होती…

Read More

पटना । बिहार में नीतीश सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सात BJP विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी BJP के कोटे से मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव से पहले ठीक पहले BJP के इन सातों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे BJP की बिहार सरकार में भूमिका और मजबूत हुई है। जानकारों के मुताबिक इसे बीजेपी का बड़ा दांव मानाजा रहा है। दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने ली मंत्री…

Read More

छतरपुर/भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है। चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है। राष्ट्रपति ने यह बातें बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि…

Read More

कीव। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन एक बड़े समझौते पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अमेरिका को देश का खनिज भंडार सौंपने को तैयार हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बदले युद्ध से तबाह हुए यूक्रेन को पुनर्निर्माण में यथासंभव सहयोग करेंगे। सीएनएन ने सूत्र के हवाले से यह खबर प्रसारित की है। इसमें कहा गया है कि समझौते के मसौदे से वह हर चीज हटा दी गई, जिस पर दोनों पक्षों में से किसी एक को भी आपत्ति हो सकती थी। हालांकि अभी तक अमेरिकी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।…

Read More

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और कुंभ मेले में जा रहे यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बात की और व्यवस्थाओं को लेकर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की। रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशन के बाहर 36 नए टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे टिकट खरीदने में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।…

Read More

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर आज काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में सुरक्षा के अभेद्य किलेबन्दी के बीच दर्शन-पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दरबार में मंगला आरती के बाद से ही भोर 3ः30 बजे से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। 144 साल बाद महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान और 60 वर्षों बाद त्रिग्रही योग में मंदिर के गर्भगृह में बाबा के प्रति श्रद्धा अनुराग की अखंड जलधार बेलपत्र, मदार, धतुरा, दुग्ध जल ज्योर्तिलिंग पर निरंतर गिर रही है। जल एवं दूध अर्पण करने के लिए गर्भगृह के चारों द्वारों के बाहर पीतल…

Read More

हजारीबाग । शिवरात्रि के दिन हजारीबाग में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गया है। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गये है। पुलिस मामले को संभालने के लिए कैंप कर रही है। इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो गुटों के बीच शिवरात्रि के दौरान हिंसक झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक बलेनो कार में आग लगा दी। एक बाइक और एक ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई है।बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक दुकान को भी फूंक दिया है। झड़प में…

Read More