Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अभिभाषण में गलत दावा किया कि योजना की राशि लाभुकों को मिल रही है, जबकि जनवरी और फरवरी की किस्त अब तक नहीं मिली है। सीपी सिंह ने सदन में विधवा महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 18 से 50 साल की आयु की विधवा महिलाओं को केवल एक हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि…
रांची। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के आरोपितों को सीबीआई कोर्ट से झटका लगा है। विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को 10 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने हरिबंश पंडित, योगेंद्र प्रसाद, प्रवीण रोहित कुजूर एवं बिजय कुमार सहित अन्य को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। आरोपितों ने पिछले दिनों अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। वहीं अजय सिंह बड़ाईक की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 28 फरवरी को सुनाएगी। जबकि सीमा सिंह एवं मोहन…
रांची। पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को जेपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने एल. खियांग्ते के नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को इस पर मुहर लगा दी है। राज्यपाल ने इस नियुक्ति के साथ आशा व्यक्त की कि इससे राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध और सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आयेगी। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद छह…
सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी जिले में असामाजिक तत्वों ने महाशिवरात्रि की रात सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर परिसर में प्रवेश कर मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की तथा झोपड़ीनुमा घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को ऐसे तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना परमानंदपुर गांव की है, जहां एक शिव मंदिर में रात बदमाश घुस गए और भगवान गणेश और भगवान कार्तिक की मूर्तियों को मंदिर…
आरा । बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि ऑटो पर सभी सवार लोग गुप्ता धाम से एक बच्चे का मुंडन करा कर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पटना के दाउदपुर गांव के रहने वाले नारायण महतो के पुत्र के मुंडन को लेकर कई लोग कैमूर जिले के गुप्ता धाम गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना के बाद एक ऑटो…
नई दिल्ली । प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन एक ऐतिहासिक इवेंट के रूप में संपन्न हुआ। यह विशाल धार्मिक समागम 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चला। इस अवधि में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया, जो अपने आप में अभूतपूर्व है। यह न केवल भारत की आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है, बल्कि देशवासियों की एकता और श्रद्धा को भी उजागर करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के संपन्न होने के अवसर पर अपनी भावनाओं को साझा किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा, “महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता…
देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर की पावन धरती असीम आस्था का केंद्र है। श्रावणी मेले के दौरान देश- दुनिया से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं, सालभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहता है। इस पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी। इसमें आपका सहयोग काफी मायने रखेगा। आने वाले समय में आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाना है। सोरेन बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा नगरी देवघर के केएनएन स्टेडियम में आयोजित शिव…
महाकुंभनगर। पावन संगम की धर्म धरा पर सनातन आस्था के सबसे बड़े केंद्र महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं ने महारिकॉर्ड बना दिया है। यहां पर 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जो अपने आप में सबसे बड़ा इतिहास बन गया है।भारत और चीन की जनसंख्या ही इससे ज्यादा है। अब तक दुनिया में किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या अन्य आयोजनों में इतनी भीड़ नहीं जुटी है। उदाहरण के लिए सऊदी अरब में हर साल होने वाले हज में करीब 25 लाख मुस्लिम मक्का में एकत्रित होते हैं। दूसरी तरफ इराक में हर साल होने वाले अरबईन में…
हजारीबाग के इचाक में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 20 लोग घायल और उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिल फूंका
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी।हिंसक टकराव की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि डुमरौन स्थित सरकारी विद्यालय के गेट पर धार्मिक झंडा लगाने को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। एक समुदाय…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का बुधवार को महाशिवरात्रि पर अंतिम दिन रहा। 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ में देश-विदेश से लेकर राजनीति, खेल, बॉलीवुड जगत की तक तमाम हस्तियों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।महाकुंभ के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी है कि प्रयागराज महाकुंभ में कितने श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सीएम योगी ने कहा कि 45 दिनों तक चले प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं…