Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
Author: News Maati
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से अपहृत की गई युवती आशा वर्मा को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। एसपी अजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि अपहरण कांड संख्या 38/25 में पुलिस ने न्यायालय से वारंट मांगा था। न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। एसपी ने बताया कि आशा वर्मा के भाई रौनक कुमार वर्मा ने अपनी बहन के अपहरण कांड में चितरपुर, दर्जी मोहल्ला निवासी मो गालिब और उसके सहयोगियों के बारे में जिक्र किया था। वर्तमान समय में गालिब खान उर्फ राजा केरल राज्य के अलपुंझा जिला अंतर्गत कायमकुलम थाना क्षेत्र में मौजूद है।…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग में हुई हिंसक घटना को लेकर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड सरकार हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल हुई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हजारीबाग में हिंदुओं के त्योहार पर हिंसा हुई है। मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं के पर्व त्योहारों में सुनियोजित हमलेबाजी को नहीं रोका गया, तो सनातन हिंदू समाज…
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के बारे में भूल सकता है और वह यूक्रेन को रूस से यथासंभव अधिक जमीन दिलाने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के अंदर अपने कैबिनेट सदस्यों की बैठक बुलाने से पहले संवाददाताओं से कहा कि नाटो, आप इसके बारे में भूल सकते हैं। मुझे लगता है कि संभवत: यही कारण है कि पूरी घटना शुरू हुई। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि वह रूस के साथ बातचीत की मेज पर क्या रियायतें देखना चाहेंगे। ट्रंप यूक्रेन…
मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की धूम शुरू हो गई है और इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना जोगीरा सा रा रा रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार अभिनेता विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिख रही है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने सुगम सिंह के साथ गाया है और इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर मोहित यादव हैं,…
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ (संशोधन) बिल में हाल ही में संसदीय समिति द्वारा सुझाए गए बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह बिल बजट सत्र के दूसरे भाग में चर्चा और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार ने अधिकांश बदलावों को शामिल किया है, जिसकी सिफारिश जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने की थी। कैबिनेट ने इसे पिछले सप्ताह भारतीय बंदरगाह विधेयक के साथ मंजूरी दी। इस बिल को सरकार ने अपने विधायी कार्यों की प्राथमिकता सूची में रखा है। विधेयक को अगस्त 2024 में लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के…
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में काम करने वाले स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ स्वच्छ कुम्भ कोष से बीमा प्रमाणपत्र प्रदान किया और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से प्रदेश सरकार कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान…
रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन का दो दिवसीय महाधिवेशन का उद्घाटन डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार को किया। इस अवसर पर आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी नौशाद आलम सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। डीजीपी ने पुलिस अफसरों को यह भरोसा दिलाया और वादा किया कि झारखंड पुलिस में जो भी प्रमोशन के काम बाकी हैं उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। डीजीपी ने कहा कि राज्य में सैकड़ों की संख्या में पुलिस अफसर और कर्मी मौजूद हैं, जिनकी समस्याओं को एक-एक कर के सुनना बड़ा ही कठिन…
पटना। पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना में पदस्थापित एक महिला दारोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया। दरअसल उक्त महिला दारोगा प्रियंका गुप्ता का पुलिस की वर्दी में और सरकारी वाहन में बैठकर बनाया गया रील्स सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो के मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियो को सख्त चेतावनी देते कहा है,कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा।ऐसा करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नही जायेगे। इस सम्बन्ध में मोतिहारी…
पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी। एक और दो मार्च को शनिवार-रविवार होने की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 3 मार्च को बिहार सरकार 2025-26 वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। बजट सत्र में दो दिन राजकीय विधेयक के लिए भी समय रखा गया है।पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केंद्रीय सभागार में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे। शोक प्रस्ताव के साथ पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होगी। चार मार्च…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभुकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक खर्च होने पर कॉरपस फंड द्वारा भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों का…