Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
Author: News Maati
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर लड़ाकू विमानों की कम स्क्वाड्रन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वायु सेना को अगले कुछ वर्षों में पुराने बेड़े से मिराज, मिग-29 और जगुआर को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए हर साल 35-40 लड़ाकू विमानों की जरूरत है। उन्होंने टाटा और एयरबस के संयुक्त उद्यम में सी-295 परिवहन विमान निर्माण का हवाला देते हुए जेट विमानों की संख्या बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों की ओर देखने का सुझाव दिया। वायु सेना प्रमुख ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तुहिन कांत पांडेय की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह पदभार संभालने के बाद शुरू में तीन साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। तुहिन कांत पांडेय वित्त मंत्रालय में वित्त और राजस्व सचिव…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से 50 से ज्यादा मजदूर दबे। ये हादसा माणा गांव के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए मजदूर इलाके में सड़क निर्माण कर रहे थे। अभी तक जानकारी के अनुसार, 57 मजदूर फंसे हुए हैं। वहीं 10 मजदूरों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर फंसे उत्तराखंड पुलिस हेडक्वार्टर के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, ‘सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप…
काठमांडू । नेपाल में काठमांडू के निकट शुक्रवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई। भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ क्षेत्र (भूकंपीय क्षेत्र चार एवं पांच) में से एक में स्थित है, जिससे यहां…
पटना। पीरपैंती में आठ सौ मेगावाट की तीन थर्मल पावर यूनिट पर 21,400 रुपए का निवेश होगा। इस थर्मल पावर स्टेशन के अस्तित्व में आने से बिजली की दर में आएगी और साथ ही दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी। यह पावर प्लांट प्रदेश में निजी क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड को नोडल एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऊर्जा नीति का नतीजा है। इस योजना पर काम शुरू होने के बाद बिहार निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।ऊर्जा मंत्री…
पटना। इस बार बिहार का बजट तीन लाख करोड़ की सीमा को पार कर जाएगा। इसमें सर्वाधिक आवंटन स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय के मद में होना है। इस मद में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही और इस कारण पूंजीगत व्यय की राशि उस अनुपात में नहीं बढ़ रही। इस बार तो वेतन मद में ही प्रति माह लगभग 500 करोड़ की वृद्धि अनुमानित है। यह वृद्धि उन एक लाख के लगभग सरकारी सेवकों के कारण होनी है, जिनकी नियुक्ति पिछले महीनों में हुई है। आने वाले वर्षों में वेतन मद पर व्यय और बढ़ेगा, क्योंकि इस वर्ष दो लाख के लगभग पदों…
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में हिंदी को लागू करने की इजाजत नहीं देगी और तमिल भाषा तथा संस्कृति की रक्षा करेगी। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार का दावा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत तीन भाषा के फॉर्मूले के जरिए हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दूसरी छोटी भाषाओं के कुछ उदाहरण देते हुए लिखा कि वह हिंदी थोपने का विरोध…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का हर गरीब और पिछड़ों का कल्याण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनके इसी तरह के संकल्पों के कारण सत्ता फिर उन्हें मिली है। मुख्यमंत्री ने यह बातें गुरुवार को बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर हुए वाद-विवाद के बाद विपक्ष के सवालों के जवाब में कही। मुख्यंमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जाति और धर्म से उपर उठकर काम कर रही है। हमारी विशेष नजर राज्य के कमजोर वर्गों पर है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद राज्य को ऐसी कीचड़ में धकेल…
लातेहार।लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अपराधियों में छिपादोहर थाना क्षेत्र के ओपाग गांव निवासी गौतम कुमार और देवबली कुमार सिंह, लातेहार के टेमकी की गांव निवासी साहिल अंसारी एवं मनिका निवासी रोहित सिंह शामिल है।पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की है। एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के अपराधी निमार्णाधीन…
चतरा। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ चतरा जिला ईकाई ने सांसद कालीचरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद की ओर से किए गए अमर्यादित टिप्पणी से नाराज संघ ने गुरूवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों ने जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कार्यरत सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर सांसद के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। संघ ने सांसद कालीचरण सिंह पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग, गाली-गलौज और अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। डीएमएफटी मद से शहर में लगाए गए सोलर लाईट मामले में गड़बड़ी की जांच कर रहे अपर समाहर्ता, नगर…