Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। राजधानी में बनीं दो नई चौड़ी और चमचमाती सड़कों पर जल्द ही सिटी बस से सफर किया जा सकेगा। शहरवासियों की सुविधा के लिए इसी माह से अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक सिटी बसों का परिचालन शुरू होगा। कंगन घाट से आर ब्लाक तक रोज अप एंड डाउन में बसों का परिचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए अटल और गंगा पथ पर नए रूट का निर्धारण किया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 दिनों में इस रूट पर सिटी बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली । अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने सोमवार को दावा किया कि भारत प्रमुख आर्थिक मापदंडों में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका से आगे निकल जाएगा। नई दिल्ली में यूएसआईएसपीएफ द्वारा आयोजित वार्षिक ‘भारत नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2024’ में बोलते हुए, चैंबर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति की तेज गति की तारीफ की। चैंबर्स ने कहा, “महत्वपूर्ण क्षण वह था जब राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन में मुलाकात की और घोषणा की कि यह अब तक की सबसे रणनीतिक साझेदारी है।” यूएसआईएसपीएफ अध्यक्ष ने कहा, “जीडीपी…
मुंबई । कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार अच्छी शुरुआत के साथ हरे निशान में बंद हुआ है। सोमवार को रियलिटी, बैंक और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 591.69 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के बाद 81,973.05 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 163.70 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,127.95 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 252.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के बाद 59,465.45 पर हरे निशान में बंद हुआ है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143.80 अंक या 0.55…
अयोध्या । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठवें दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक खेमे के अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया विवि ने भी इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। इस बार दीपोत्सव कुछ खास ही होने वाला है। इसमें झारखंड के 150 आदिवासी भी दीप जलाने के लिए पहुंच रहे हैं। यह आदिवासी स्वयंसेवक के रूप में घाटों पर जुटेंगे। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 2017 से राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से यहां दीपोत्सव के जरिए प्रतिवर्ष नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।…
हैदराबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक गांव के लोगों ने कांग्रेस नेता सोनियां गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर छह गारंटियों को तत्काल लागू करने की मांग की है। आदिलाबाद जिले के एचोडा मंडल के मुखरा गांव के ग्रामीणों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के द्वारा दी गई गारंटियों को तत्काल लागू करने की अपील की है। मुखरा गांव की रहने वाली वैष्णवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे पत्र में बताया कि आपने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में जो छह…
रांची। भारतीय जनता पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में तीन दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने जा रही है। सोमवार को पार्टी चुनाव प्रबंध समिति की बैठक के बाद प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा का अपने सहयोगियों के साथ सीटों पर तालमेल पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आजसू को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं। जदयू को दो सीट देने पर सहमति बनी है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इसपर अंतिम फैसला लगा। वहीं एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान से 16 अक्टूबर को चर्चा के बाद उनकी एक सीट तय…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की 50 लाख से अधिक महिलाओं को हेमंत सोरेन ने बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये को बढ़ाकर 2500 रुपये करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं और बहनों को दिसंबर महीने से ये सम्मान राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को 1000 रुपये की राशि बैंक खाते में…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचे। वहां उन्होंने कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाजरत चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनसे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती गुवा गोलीकांड के शहीद वंशज (पश्चिमी सिंहभूम जिले के नुवामुंडी निवासी) दुरगुरिया सिरका के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सांसद कालीचरण सिंह एवं शहीद वंशज दुरगुरिया सिरका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हेमन्त सोरेन ने इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि…
रांची । झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने…
मुंबई । मुंबई हावड़ा मेल में सोमवार को ब्लास्ट की धमकी दी गई। जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और उन्होंने पूरी ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया। धमाके की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में टाइमर के जरिए नासिक के बाद धमाके की धमकी दी गई। ‘एक्स’ पोस्ट में महाराष्ट्र पुलिस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। बम धमाके की घटना के बाद मुंबई हावड़ा मेल को सोमवार सुबह चार बजे जलगांव में रोकर तलाशी ली गई। करीब दो घंटे सघन जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं…