Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
Author: News Maati
गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर चैनपुर प्रखंड स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड के कुकरंजा स्थित बूथ संख्या 135,तबेला स्थित बूथ संख्या 134, बरडीह स्थित बूथ संख्या 133, उरू स्थित बूथ संख्या 131, दरकाना स्थित बूथ संख्या 124, पोटाम बेहरा टोली स्थित बूथ संख्या 125 सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। इन सुविधाओं में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, मतदाताओं के लिए पीने…
नई दिल्ली । रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वेटिंग टिकट के नियम में बदलाव किया है। अब आप 120 दिन के बजाय 60 दिन पहले ही टिकट बुक करा सकते हैं। रेल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी गई है। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी। हालांकि ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। इन ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन…
बेंगलुरु । टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में गुरूवार को पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बावजूद पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़कर सभी प्रारूपों में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। विराट कोहली ने गुरुवार को यहां मैदान पर उतरते ही अपना 536वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। दूसरी ओर, धोनी ने 2004 से 2019 के बीच भारत के लिए 535 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया था। 2008 में श्रीलंका में वनडे में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद…
पंचकूला । हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई है। नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह को मात देकर चुनाव जीता था। नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली है। अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।…
नई दिल्ली । उभरते हुए बाजारों में भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली जीडीपी बनी रहेगी और 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। एसएंडपी ग्लोबल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अगले एक दशक में उभरते हुए बाजार दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। 2035 तक इन अर्थव्यवस्थाओं की औसत वृद्धि दर 4.06 प्रतिशत रहेगी। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में यह आंकड़ा 1.59 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वैश्विक आर्थिक विकास में 2035 तक उभरते हुए बाजार…
रांची। गिरिडीह से भाजपा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के उप सचिव प्रसन्न कुमार के खिलाफ ईडी को लिखा पत्र। सांसद ने ईडी को लिखे पत्र में कहा है कि विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार ने नियम खिलाफ सिंडिकेट बना कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया । विशेष संवेदकों को कार्य आवंटन कर अकूत अवैध संपत्ति अर्जित किया। इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराई जानी चाहिए। साज (स्टेट हाइवे आॅथिरिटी आॅफ झारखंड) के सभी बड़े टेंडर में हेराफेरी और जाली दस्तावेज के आधार पर अपने सिंडिकेट के सदस्य संवेदकों को कार्य आवंटित कर अरबों रुपए की…
मथुरा । मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शार्प शूटर घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से हुई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है।…
कोलकाता । बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जो आज सुबह 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र तट से टकराया। इसके चलते आज चेन्नई से बेंगलुरु तक भारी बारिश हो रही है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 3 दिन से ही रही भारी बारिश के कारण हालात खराब हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज और अगले 3 दिन और तीनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आंध्र…
मुंबई । मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। अब निकिता मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। उज्जैन जिले की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाड़ली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री भी ड्रामा में की है। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने के…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को अगला सीजेआई बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। केंद्र सरकार यह सिफारिश मानती है तो 10 नवंबर को जस्टिस खन्ना सीजेआई पद संभालेंगे। वर्तमान जस्टिस चंद्रचूड़ उसी दिन सेवानिवृत हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 23 मई, 2025 तक होगा। यानी वह करीब साढ़े छह महीने इस पद पर रहेंगे। केंद्र सरकार ने स्थापित नियमों के तहत सीजेआई से पिछले शुक्रवार को अनुरोध किया था कि वह अपने उत्तराधिकारी का…