Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
Author: News Maati
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अपने एक दिवसीय दौरे में आज गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही हर्षिल से उच्च हिमालय क्षेत्र के अनछुए ट्रैक नीलपानी-मुलुंगला, जनकताल, जादुंग, मोटर बाइक एवं एटीवी-आरटीवी ट्रैकिंग अभियानों को फ्लैग ऑफ कर नया इतिहास रचा है। पहली बार उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को विश्वस्तर पर प्रोत्साहन मिला है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता महिला समूह की महिलाओं से लखपति दीदी योजना को लेकर बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने परंपरागत रासाैं तांदी का भी प्रदर्शन किया। मुखवा गांव से प्रधानमंत्री ने दूरबीन से हिमालय के दर्शन…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकुंभ में बब्बर खालसा का संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह बड़ी घटना करने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लाजर ने बताया कि वह पाकिस्तान में बैठे तीन आईएसआई एजेंटों के संपर्क था। घटना करने के बाद संदिग्ध आतंकी लाजर की पुर्तगाल जाने की तैयारी थी। इसके कुछ साथी पुर्तगाल में रहते है। कौशाम्बी में गिरफ्तारी से पहले वह लखनऊ और कानपुर में छुपकर रहा था। पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों…
पटना। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आजमी के बयान का समर्थन करते हुए बिहार में जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताया। इस पर बिहार भाजपा के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में खालिद अनवर को पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। भाजपा विधायक बचौल ने कहा कि बगल में पाकिस्तान हैं वो वहां चले जाएं। क्रूर शासक औरंगजेब का गुणगान करने वाला भारतीय नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने बाबर और औरंगजेब का गुणगान करने वाले लोगों को कुचल देने की मांग की। विधायक ठाकुर बचौल…
रांची। देश के उत्तरी-पश्चिमी दिशा में हुई बर्फबारी की वजह से झारखंड के विभिन्न इलाकों में तापमान में हो रही गिरावट शुक्रवार से थम जाएगी। तापमान में शुक्रवार से फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में एक डिग्री की ही वृद्धि होगी। झारखंड के सभी जिलों में तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होगी। अभिषेक आनद ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में इस वर्ष भी गर्मी औसत से थोड़ी अधिक पड़ेगी।
रांची। श्री श्याम संघ रांची की ओर से 10 मार्च को अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर में भव्य श्री श्याम फाल्गुन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एकादशी के दिन निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संघ के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे गणेश पूजन से होगी। मुख्य यजमान निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय अपने परिवार के साथ निशान पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर से 301 निशानों के साथ शोभा यात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण के पश्चात अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में समाप्त होगी। उसी दिन शाम सात…
रांची। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या करने वाले चार लोगों ने हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने गुरुवार को बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे, जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया…
रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। महेश की मौके…
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा-2025 के दौरान किए गए वादे अब साकार होते दिख रहे हैं। औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों को लेकर डीडीसी अभेन्द्र मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर अहम जानकारियां दीं। देव में मेडिकल कॉलेज : 400 करोड़ की परियोजना डीडीसी के अनुसार, देव के पतलगंगा में 33.77 एकड़ क्षेत्र में 400 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है और भूमि चिन्हांकन का कार्य आज से शुरू हो गया है। यह कॉलेज 430 बेड की क्षमता वाला होगा और…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख—समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में डबल गति से जारी विकास कार्यों से साफ है कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से हरसिल में उतरे और फिर हरसिल से सीधे मुखबा…
पटना।हाली से पहले बिहार में 66000 शिक्षकों को सरकारी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र देंगे। TRE 3.0 परीक्षा के बाद काउंसलिंग पूरी हो गई है। अब नियुक्ति पत्र मिलेंगे। प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती होगी। पटना समेत 8 जिलों के करीब 10000 अभ्यर्थी गांधी मैदान में होंगे। बाकी जिलों में स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटेंगे सीएम नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को सुबह 11 बजे गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह TRE 3.0 के तहत शिक्षक भर्ती…