Author: News Maati

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली।शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये कम होकर 445 लाख करोड़ रुपये रह गया है। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 930.55 अंक या 1.15 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 81,151.27 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरने के बाद 24,472.10 पर बंद…

Read More

रांची। मोंटफोर्ट इंडोर स्टेडियम,मायलापोर, चेन्नई (तमिलनाडु) में 20 अक्टूबर को आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओकीनावाकेन कप प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने 21 पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। काता इवेंट में अभिराज, मंटू कुमार और बसंत सोय (खूंटी) तीनों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक, मनस्वी कुमारी, रॉयल सिंह, आदित्य प्रजापति और सूर्या बारला (खूंटी) सभी ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक और इप्सा मुंडा, पूनम सोनी (खूंटी) और लकी दास (सरायकेला) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कुमते इवेंट में मंटू कुमार (खूंटी) ने स्वर्ण पदक, हेमंत धान, सूर्य बरला और बसंत सोए (खूंटी) ने रजत पदक, अभिराज,…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना के वृंदा गांव में सुखदेव रजक के घर पर छापेमारी में एक करोड़ रुपये से अधिक बरामद किया गया है। सोमवार रात करीब दो बजे कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इधर मंगलवार की सुबह मौके पर 2 काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। छापेमारी में एक करोड़ 7 लाख 10820 रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल, दो वाहन और 58 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन करता है। इसके अलावा…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। इनमें हटिया से अयुब अली, जुगसलाई (एससी) से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारेलाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर (एसटी) से दिलबार खारका, जगन्नाथपुर (एसटी) से लक्ष्मीनाथ गगराई, विश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरिया (एसटी) से उमेश वेदिया, गढ़वा से सोनू कुमार यादव, चतरा (एससी) से उमेश भारती, सिमरिया(एससी) से जीतेंद्र राम, बहरागोड़ा से दिनेश महतो, बड़कागांव…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में खमरिया स्थित आयुध निमार्णी (आॅर्डिनेंस फैक्टरी) में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 16 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एक कर्मचारी लापता है। बताया जा रहा है कि आयुध निमार्णी के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। विस्फोट के वक्त फैक्टरी के इस भवन में सुबह की पाली में 19 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी घायलों का उपचार जारी है। आॅर्डनेंस फैक्टरी खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गठबंधन के तहत एक सीट दिए जाने से वह नाराज हैं। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनावों में अपनी रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की।उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि ऐसे कई लोग हैं जो चाहते हैं कि मेरे और मेरे प्रधानमंत्री के बीच दूरियां आएं। मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता…

Read More

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और बिहार सरकार में उर्जा विभाग के पूर्व सचिव व बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव हंस और गुलाब यादव प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने हंस-गुलाब प्रकरण में कोलकाता के एक कारोबारी पुष्पराज को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव हंस और गुलाब यादव पर दर्ज मनी लांड्रिंग एक्ट मामले में यह पांचवी गिरफ्ताारी की है। इससे पूर्व ईडी ने हंस, गुलाब के साथ ही प्रवीण चौधरी और शदाब अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। फिलहाल चारों…

Read More

यरुशलम। इजरायली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार को बताया कि ईरान के खिलाफ काउंटर अटैक “बहुत जल्द” किया जाएगा। यह जानकारी इजरायल की राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से दी गई। ईरान ने तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और बेरुत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी हमला करने की कसम खाई थी। हालांकि हमलों की तारीख को गुप्त रखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल के सरकारी कान टीवी…

Read More

कोडरमा । गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने पथलडीहा के वृंदा गांव के एक घर में छापेमारी कर एक करोड़ सात लाख रुपये कैश, भारी मात्रा में सोना, 53 ग्राम अफीम व अन्य सामान बरामद किया। जानकारी के अनुसार, मकान सुखदेव रजक का बताया है, जिनका हजारीबाग के बरही में एक होटल भी है। छापेमारी की भनक लगते ही मकान मालिक सुखदेव रजक मौके पर से फरार हो गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच जारी है। बता दें कि इस छापेमारी की खबर से पूरे इलाके में तरह-तरह…

Read More

रांची । लातेहार पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही अर्श ट्रैवल नाम के यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद किये हैं। मंगलवार की सुबह चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने यह रुपये बरामद की लातेहार में बस की रेलिंग में रूपये को छिपाकर रखा गया था । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस को चंदवा में चेक पोस्ट के समीप चेकिंग करने के लिए रोका गया। इसी दौरान बस से 15 लाख रुपये बरामद हुए। हालांकि यह रुपया किसका…

Read More