Author: News Maati

चतरा। झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद कोटे से चतरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम के पास दाखिल किया। मौके पर उनके ससुर और राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा राजद नेता भोला प्रसाद यादव भी थे। नामांकन दाखिल करने से पहले प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद गाजे बाजे और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं।

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच नेता जनता से एक से बढ़कर एक वादे कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलामू के सब-डिवीजन हुसैनाबाद का नाम बदलने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सत्ता में आई तो इसे जिले का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही इसका नाम बदलकर राम या कृष्ण से जोड़कर नया रखा जाएगा। सरमा ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकालना उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। वह पलामू जिले में जापला मैदान में एक चुनाव रैली को संबोधित करने…

Read More

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बुधवार की देर शाम उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में तीन विधायकों को फिर से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि खूंटी से महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गोमिया से योगेंद्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे। योगेंद्र प्रसाद एक बार यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन एक केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो…

Read More

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के अरावली हॉस्टल में एमएससी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को 22 अक्टूबर (मंगलवार) की रात करीब 11 बजे एक एमएससी छात्र की आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस को जैसे ही पीसीआर कॉल मिली, उसके बाद आईओ एएसआई विजय और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कुमार यश बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। यश झारखंड के देवघर का निवासी था। वह एमएससी के दूसरे वर्ष का छात्र था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुमार यश मनोरोग से पीड़ित था और आईआईटी…

Read More

चतरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने अबुआ आवास की पहली किस्त जारी करने पर लाभुक से घूस की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के इचाक व पुंडरा पंचायत सचिव को घूस लेते गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई है। जानकारी के अनुसार अबुआ आवास की लाभुक सोनिया देवी पत्नी प्रकाश यादव, ग्राम इचाक नावाटांड़, पोस्ट शीला, थाना- सिमरिया, जिला चतरा ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय को आवेदन देकर सूचना दी कि अबुआ आवास बनाने के लिए प्रथम…

Read More

धनबाद। तेलमच्चो स्थित धनबाद-बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बुधवार तड़के तीन बजे एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार (जेएच 10 बीवाई 9655) जो बोकारो से धनबाद में प्रवेश कर रही थी, उसकी जांच के दौरान 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद हुए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि तेलमच्चो से बरामद राशि को लेकर अब तक एक करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी जिला प्रशासन ने बरामद की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसके लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 वीडियो सर्विलांस…

Read More

रांची। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में शुरू हुआ बगावत । बुधवार को पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पूर्व आईपीएस ने भाजपा पर परिवारवाद जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राजीव रंजन भाजपा से सार्वजनिक रूप से टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। राजीव रंजन सिंह खुलकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि मैंने भाजपा ज्वाइन करने के बाद जमशेदपुर पश्चिम में…

Read More

बेरूत । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कैसरिया स्थित घर पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली है। हिजबुल्लाह के मीडिया कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद अफीफ ने बेरूत के दक्षिणी इलाके के दहिएह में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, “नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की जिम्मेदारी हम लेते हैं।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफीफ ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “यदि पिछली बार हमारे हाथ आप (इजरायल) तक नहीं पहुंचे, तो दिन, रात और मैदान (युद्ध का) हमारे बीच है।” अफीक ने कहा कि जब तक इजरायल के साथ लड़ाई जारी रहेगी,…

Read More

नई दिल्ली । भारत सरकार ने एक ऐसा स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है, जो भारतीय फोन नंबरों के रूप में आने वाली इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ‘इंटरनेशनल इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम’ नामक इस सिस्टम को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेश किया है।साइबर अपराधी ठगी के इस तरीके में इंटरनेशनल कॉल को भारत के स्थानीय नंबर (+91-xxxxxxxxx) से आने वाले कॉल के रूप में दर्शाते हैं। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) के तहत फोन नंबर का डिस्प्ले किया जाना आवश्यक है। साइबर अपराधी कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी में हेर-फेर कर अपने फेक कॉल को…

Read More

पटना। बिहार में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। जेडीयू का कहना है कि तेजस्वी यादव ने अपनी आय छुपाई है और चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है। इस मामले में जेडीयू ने चुनाव आयोग से तेजस्वी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। मामला तेजस्वी यादव द्वारा 2015 और 2020 में दिए गए चुनावी हलफनामों से जुड़ा है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने अपनी आय को कम करके दिखाया है और लोगों को दिए गए कर्ज की जानकारी…

Read More