Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
रांची।रांची के बारियातू पुलिस ने कालू लामा गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, पांच गोलियां, 50 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को बारियातू थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोरेया रोड स्थित मुंडा होटल परिसर में कालू लामा गिरोह के कुछ सदस्य हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित…
पटना। बिहार की बेटियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें सही अवसर और सुविधाएं मिलें तो वे हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ सकती हैं। बिहार सरकार के प्रयासों और खेल विभाग की बेहतर व्यवस्थाओं की बदौलत महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार ने कुल 12 पदक (एक स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) अपने नाम किए। लॉन बॉल्स में महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास…
रांची,। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है। इस पहल के तहत 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक पार्क में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विजन के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करना है।पर्यटन विभाग…
रांची,। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सदन में कहा कि राज्य की महिलाओं को होली से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। सरकार इस योजना की त्रुटियों को ठीक कर रही है। त्योंहारों से पूर्व राज्य की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आएगी, ऐसा सरकार का प्रयास है। इससे संबंधित प्रश्न विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से पूछा था। फुलो झानो योजना बेहतर तरीके लागू करेगी सरकार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार फुलो झानो योजना को और…
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को सदन में भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की। पिछली बार जेएमएम गठबंधन सरकार के दौरान बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया था। बाद में भाजपा ने अमर कुमार बाउरी को विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना और उन्हें प्रतिपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिली थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में अमर कुमार बाउरी चुनाव हार गए, इसलिए भाजपा को विधायक दल का नया नेता चुनना पड़ा। धनवार से विधायक बाबूलाल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस पर कहा कि केंद्र सरकार सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए देशभर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलेगी। प्रधानमंत्री ने सिलवासा में एक कार्यक्रम में केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जन औषधि दिवस भी है। उन्होंने जन औषधि को सस्ते इलाज की गारंटी करार दिया। उन्होंने कहा कि जन…
नयी दिल्ली। विवाह से पूर्व परामर्श के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एक अनूठी पहल करने जा रहा है। आयोग आठ मार्च यानि अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को देश के नौ राज्यों में विवाह पूर्व परामर्श के लिए “तेरे मेरे सपने” नाम से सेंटर की शुरूआत कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू ) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को यहां एक प्रेसवार्ता में बताया कि कल से इस नई पहल की शुरूआत 9 राज्यों में 21 सेंटर के साथ हो रही है। सफल विवाह के लिए दो जोड़ों को इस रिश्ते के तमाम पहलुओं को जानना…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इनर व्हीलक्लब ने नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को क्लब के सदस्यों ने कार रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का काम किया है। कार रैली को थाना चौक से क्लब की अध्यक्ष पिंकी पोद्दार के की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली झंडा चौक, मेन रोड, बिजुलिया, रामगढ़ कॉलेज होते हुए पटेल चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय का कैंसर होता है। यह तब होता है जब सर्विक्स की परत में असामान्य…
रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी का 15वां वार्षिकोत्सव 8 एवं 9 मार्च को मारवाड़ी भवन में होगा। शनिवार को आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगा। जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जाएंगे।सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा, द्वारा किया जाएगा जिसका नेतृत्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं उनकी टीम…
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले के बरसाना में शुक्रवार को ’रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के कायाकल्प का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रजभूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्रीराधा और श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद…