Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
- एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
- राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, सत्यानंद ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
Author: News Maati
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पेंशन भोगियों को अब सरकार अतिरिक्त पेंशन का लाभ देगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार के इन पेंशन भोगियों को अनुकंपा भत्ता नामक अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। पेंशन मंत्रालय ने 80 वर्ष की आयु वाले केंद्र सरकार के सिविल सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन को लेकर नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दिशा-निदेर्शों का उद्देश्य इन अतिरिक्त भत्तों को वितरित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 44 के उप नियम 6…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर पांचवी सूची जारी की है। जारी सूची में जामा से लुईस मरांडी को उम्मीदवार बनाया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने शुक्रवार को सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि झामुमो ने 22 अक्टूबर को 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद दूसरी सूची 23 को रांची सीट के लिए एक उम्मीदवार घोषित की गई थी। फिर 23 अक्टूबर को 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई थी। झामुमो अबतक 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। लुईस मरांडी भाजपा से कुछ…
रांची।कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी तालाब से शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव बरामद हुआ है . छात्र की उम्र करीब 20 वर्ष बतायी जाती है. छात्र की पहचान रांची के इरगु टोली के रहने वाले रौनक के रूप में हुई है. रौनक गुरुवार की शाम से मिसिंग था स्कूल ड्रेस से हुई छात्र की पहचान शुक्रवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चडरी तालाब में शव दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने अपने ही प्रयास से शव को तालाब से बाहर निकाला, जिसके बाद यह जानकारी मिली कि जिस छात्र…
रांची। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। बरही से कांग्रेस विधायक उमा शंकर अकेला का नाम नहीं थी। उन्होंने को पंजा को छोड़कर साइकिल पर सवारी की। विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल चला है, उनसे दो करोड़ मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया। उमाशंकर अकेला शुक्रवार को सुबह के चार बजे पलामू में समाजवादी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। सपा में शामिल होने के बाद उमाशंकर अकेला ने कहा कि समाजवादी…
नई दिल्ली। देश के पूर्वी इलाके में प्रलयकारी तूफान ‘दाना’ का आंतक शुरू हो चुका है. चक्रवात देर रात 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के तट से टकराया। इसके टकराने के साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है । कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार भी इतनी तेज है कि बड़े-बड़े दरगज पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। इस तूफान की चपेट में आए राज्यों में रेल से लेकर सड़क परिवहन भी पूरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार चल रही तेज हवाओं की रफ्तार भी 120 किलोमीटर…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और दो सिविलियन पोर्टर मारे गए। तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाम को गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बूटा पाथरी इलाके के नागिन चौक पर आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक वाहन पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने कहा, “इस हमले में दो सैनिक और दो सिविलियन पोर्टर मारे गए और तीन सैनिक घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल भेजा गया है।” मुख्यमंत्री उमर…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं खूंटी विधानसभा सीट से स्नेहलता कुंडलना की जगह रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। सरायकेला के जेएमएम प्रत्याशी गणेश महली ने वर्ष 2014 और 2014 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चंपाई सोरेन को कड़ी टक्कर दी। चंपाई सोरेन और गणेश महली के अब फिर से एक-दूसरे के सामने चुनाव मैदान में होंगे लेकिन दोनों ही नेता अलग-अलग दलों से उम्मीदवार होंगे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी चंपाई सोरेन को…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके तहत बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट कट गया है। जबकि जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह निशत आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। उमाशंकर अकेला की जगह अरुण साहू को मिला टिकट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार पाकुड़ विधानसभा सीट से आलमगीर आलम की जगह निशत…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कई गुणा धनवान हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह तथ्य गुरुवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव में नामांकन के पर्चे के साथ निवार्ची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल हलफनामों से सामने आया है। हेमंत सोरेन के पास नकद, जेवर और निवेश सहित दो करोड़ 59 लाख 29 हजार छह रुपये और 53 पैसे की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दो करोड़ 83…
चतरा। चतरा विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उम्मीदवार जनार्दन पासवान की नामांकन सभा में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है। चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों…