Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रांची। रांची नगर निगम की ओर से राजधानी को अतिक्रमण मुक्त और जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।गुरुवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शहर के बीचो-बीच मेन रोड इलाके में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से दुकानों के बाहर बने अवैध शेड, गुमटी, खोमचे, अस्थायी दुकानें और अन्य अतिक्रमण तोड़े गए। अभियान के तहत डेली मार्केट चौक से चर्च रोड होते हुए कर्बला चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में हो रहे विश्व आर्थिक फोरम में शामिल होने के लिए गुरुवार को ज्यूरिख पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में लिखा है कि राजदूत मृदुल कुमार से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए समावेशी विकास पर केंद्रित बैठक में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं। खनिज संपदा से भरपूर झारखंड राज्य खनन, विनिर्माण, अवसंरचना और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर प्रदान करता है। उल्लेखनीय…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। उनकी पहले चरण की यात्रा 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से शुरू होगी। 24 जनवरी को वैशाली में इसका समापन होगा। समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। साथ ही सात निश्चय-2, सात निश्चय-3 पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले इसके शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को नीतीश सीवान और 22 तारीख को सारण जाने वाले थे। नए शेड्युल के अनुसार अब मुख्यमंत्री…
प्रयागराज। माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेला प्रशासन के अनुसार धर्म, आस्था और परम्परा के इस महापर्व पर लगभग 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बीते बुधवार को एकादशी के अवसर पर लगभग 85 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी। शास्त्रों में मकर संक्रांति स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही गंगा, यमुना और अन्त:सलीला सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता…
चाईबासा।। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके साथ शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी फर्जी पुलिस नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल से घूमकर खुद को सीआईडी का अधिकारी बताता था और लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठता था। गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टुंगरी पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक पर दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक ने अपना नाम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना। उन्होंने कहा कि सरकार लोक कल्याण की भावना से बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक के लिए कार्य कर रही है और इसी कारण बीते कुछ वर्षों में देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मोदी गुरुवार को संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में…
नयी दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है। विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। यह उसके जून के अनुमान से 0.9 फीसदी ज्यादा है। विश्व बैंक ने जारी अपनी प्रमुख रिपोर्ट वैश्विक आर्थिक संभावनाएं में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा कि अगामी वित्?त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)की ओर से आयोजित दूसरी सिविल सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ी में मनी लाउंड्रिंग की जांच के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर लिया है। इसमें सीबीआई की ओर से 60 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। ईसीआईआर में जेपीएससी-2 में आयोग्य परीक्षार्थियों को सफल घोषित करने में मनी लाउंड्रिंग का आरोप लगाया गया है। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी की ओर से आरोपित बनाये गये 60 लोगों में जेपीएससी से जुड़े छह अधिकारियों और गलत तरीके से सफल घोषित होकर अफसर बने…
नयी दिल्ली । भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं जबकि कई अन्य के मार्गों में बदलाव किया गया है। ईरान द्वारा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद किये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि “ईरान में बने घटनाक्रम, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर” उस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं जिससे उड़ानों में देरी हो सकती…
रांची ईडी कार्यालय में छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, कल होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला
रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पुलिस के बीच टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। रांची पुलिस की ओर से ईडी कार्यालय में की गई छापेमारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। इस याचिका में ईडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ईडी की इस याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में 16 जनवरी को सुनवाई होगी। कानूनी गलियारों में इस मामले को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य पुलिस के बीच के अधिकारों की…