Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
पटना। बिहार पुलिस के आला अधिकारी और मुख्यमंत्री की हाई-लेवल बैठक के 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना में दिन दहाड़े मंगलवार को एक करोड़ की लूट की घंटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना राजधानी के कंकड़बाग अशोक नगर की बताया जा रही है। लूट के बाद लुटेरे नवादा की तरफ फरार हो गए हैं। वहीं लूट की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी लूट की पुष्टि की है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर के रोड नं-14 में यह लूटपाट हुई। बताया गया कि पीड़ित जमीन रजिस्ट्री के लिए पैसे लेकर आया…
गाजा। गाजा में इजरायली हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। घातक बमबारी में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (शिन बेट) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि गाजा पट्टी में आतंकवादी ठिकानों’ पर उनके हमले जारी है। यहूदी राष्ट्र की इस मिलिट्री कार्रवाई से युद्धविराम समझौते के पूरी तरह टूटने का खतरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में…
पटना। जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लंबी पूछताछ की।राबड़ी देवी से करीब चार घंटे जबकि तेज प्रताप यादव से पांच घंटे तक ईडी की पूछताछ चली। इस मामले में 19 मार्च को पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद से भी पूछताछ संभव है। प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ दिनों पहले ही राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को जमीन के बदले नौकरी प्रकरण में पूछताछ के लिए समन जारी किया था।प्रवर्तन निदेशालय ने…
चतरा। सांसद कालीचरण सिंह ने रेल बजट पर अनुदान की मांग पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को लेकर लोकसभा में मांग रखी।उन्होंने संसद में मंगलवार को कहा कि यह बजट नए भारत, शक्तिशाली भारत और विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस बजट में समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, नौजवान और श्रमिकों की आकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी चतरा जिला मुख्यालय रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ सका है। सांसद ने कहा…
रांची। बरियातू पुलिस ने कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रेम पांडेय, रहमान अंसारी, करण, अविनाश ठाकुर, शोभित सिंह और विशाल मुंडा शामिल हैं। इनके पास से चार पिस्टल, 20 गोलियां, छह मैगजीन और एक बाइक बरामद की गई है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गत सात मार्च को कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। फायरिंग में घायल विपिन मिश्रा और उनके चालक का…
रामगढ़। रामगढ़ जिले का पतरातू प्रखंड आपराधिक गिरोह का अड्डा रहा है। इस इलाके में चार गिरोह और गैंग लगातार सक्रिय रहे हैं। उन सभी के गुर्गों और सरगना पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग मांगा है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार मंगलवार को पतरातू प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे और जन शिकायत पेटी लगाई। उन्होंने बताया कि इस शिकायत पेटी लगाने का उद्देश्य मात्र इतना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलती रहे। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आपराधिक गिरोह और गैंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की…
रामगढ़। रामगढ़ चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने चुट्टूपालू घाटी और पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। चुट्टूपालू घाटी के निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा के क्रम में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित गंडके मोड तथा ब्रेक फेल होने की स्थिति में सुरक्षा दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोल और एनएचएआई के पदाधिकारियों को घाटी के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सड़क सुरक्षा एवं…
रांची। भाजपा सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में झारखंड-बिहार को जोड़ने के लिए सोन नदी पर पुल निर्माण का मामला संसद में उठाया। सांसद ने मामले को उठाते हुए पलामू के हुसैनाबाद की देवरी कला पंचायत के सूर्य मंदिर के सामने और दूसरी तरफ रोहतास (बिहार) के नौहट्टा के ग्राम देवीपुर में झारखंड एवं बिहार को जोड़ने वाली सोन नदी पर अंतरराज्जीय कनेक्टिविटि के तहत पुल निर्माण कराने पर बल दिया। सांसद ने कहा कि पुल के निर्माण से यात्रियों के यात्रा समय में काफी कमी आएगी और झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्जीय…
रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के 12वें दिन मंगलवार को ध्यानाकर्षण के जरिये भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सिरमटोली फ्लाईओवर मामले को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर को लेकर वहां के लोग आंदोलनरत हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके साथ-साथ मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का पुतला फूंका गया। यह उनके विधानसभा में आता है। सरहुल में पूजा-अर्चना होती है जहां हजारों लोग आते हैं। इसका समाधान जल्द किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सामाजिक संगठनों के माध्यम से यह विषय मेरे पास आया है। चिंता की कोई बात…
रांची। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार की देर रात जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालक ऐसे मिले, जिन्होंने शराब पी रखी थी। ऐसे लोगों का चलान काटा गया और जुमार्ने की वसूली की गई। जानकारी के अनुसार रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बीती देर रात रांची शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीटीओ अखिलेश कुमार कर रहे थे। अभियान के दौरान वाहन चालकों से कहा गया कि वह वाहन चलाते वक्त सुरक्षा नियमों का पालन करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों के…